Xiaomi ने Mijia Sonic Vibration इलेक्ट्रिक टूथब्रश किया लॉन्च, दांतों की सफाई के लिए स्मार्ट फीचर्स, जानें कीमत

इसमें 30,720 वर्टीकल स्वीप और प्रति मिनट 600 वाइब्रेशन होते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 मई 2026 15:42 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 30,720 वर्टीकल स्वीप और प्रति मिनट 600 वाइब्रेशन होते हैं।
  • इसमें भीतर 6-एक्सिस सेंसर लगा है।
  • यह 30 डिग्री वर्टीकल स्वीपिंग मोशन पर काम करती है।

Mijia Sonic Vibration इलेक्ट्रिक टूथब्रश में खास डुअल डिग्री ऑफ फ्रीडम मोटर लगी है

Photo Credit: Youpin

Xiaomi ने अपना नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश मार्केट में उतारा है जो Mijia Sonic Vibration Electric Toothbrush Pro के नाम से आता है। यह 30 डिग्री वर्टीकल स्वीपिंग मोशन पर काम करती है। इसमें 30,720 वर्टीकल स्वीप और प्रति मिनट 600 वाइब्रेशन होते हैं। यह ऑटोमैटिक रसिस्टेंस एडजस्टमेंट के साथ आती है। यानी ज्यादा दबाव देने पर यह पावर को खुद ही कम कर लेती है ताकि मसूड़ों पर अनचाहा दबाव न पड़े। इसमें भीतर 6-एक्सिस सेंसर लगा है। ये सेंसर मुंह के भीतर ब्रश का एंगल और पोजीशन पता लगाते हैं। यह Mijia app से कनेक्ट हो जाती है। इसमें कस्टमाइजेशन विकल्प भी मिल जाता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 

Mijia Sonic Vibration Electric Toothbrush Pro Price

चीनी मार्केट में लॉन्च हुआ इलेक्ट्रिक टूथब्रश 549 युआन (लगभग 7,500 रुपये) में खरीदा जा सकता है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट या Youpin से ऑर्डर किया जा सकता है। यह डार्क ब्लू, लाइट गोल्ड, और लाइट पर्पल जैसे शेड्स में पेश किया गया है। 

Advertisement

Mijia Sonic Vibration Electric Toothbrush Pro Features

Mijia Sonic Vibration इलेक्ट्रिक टूथब्रश में खास डुअल डिग्री ऑफ फ्रीडम मोटर लगी है जो बेस तरीके पर काम करती है। यानी मसूड़ों के साथ लगती गमलाइन पर यह क्लीनिंग करती हुई चलती है। यह 30 डिग्री वर्टीकल स्वीपिंग मोशन पर काम करती है। इसमें 30,720 वर्टीकल स्वीप और प्रति मिनट 600 वाइब्रेशन होते हैं। यह ऑटोमैटिक रसिस्टेंस एडजस्टमेंट के साथ आती है। यानी ज्यादा दबाव देने पर यह पावर को खुद ही कम कर लेती है ताकि मसूड़ों पर अनचाहा दबाव न पड़े। 

इसमें भीतर 6-एक्सिस सेंसर लगा है। ये सेंसर मुंह के भीतर ब्रश का एंगल और पोजीशन पता लगाते हैं। यानी चबाने वाली जगह, भीतरी हिस्सा, और दाड़ में ये आसानी से अंतर कर सकती है। यह ट्रैकिंग डेटा ब्रश में हैंडल पर लगी कलर स्क्रीन में भेजा जाता है। डिस्प्ले में पता चलता है कि ब्रश कितनी देर चली, किस एरिया में चली, और कहां कम ज्यादा प्रेशर लगा। यह Mijia app से कनेक्ट हो जाती है। इसमें कस्टमाइजेशन विकल्प भी मिल जाता है। इसकी मदद से यूजर ब्रश की वाइब्रेशन, स्वीपिंग रेंज, ब्रश टाइम को खुद कस्टमाइज कर सकता है। सेंसेटिव दांतों के लिए भी खास रूटीन सिलेक्ट किया जा सकता है। 

Advertisement

यह एनोडाइज्ड एल्युमिनियम एलॉय की बनी है। यह IPX8 वाटर रसिस्टेंस के साथ आती है। यह 45 डिग्री तक फ्लेक्स कर सकती है ताकि मुंह के अंदर गहराई तक जाकर सफाई कर सके। कंपनी इसके साथ तीन बदले जा सकने वाले ब्रशहेड देती है। ब्रशल्स में फेडिंग तकनीक मिलती है जो बता देते हैं कि ब्रश को हरेक तीन महीने में बदलने का वक्त आ गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.