दिनभर स्क्रीन देखने से आंखें दुखती हैं? Xiaomi का नया स्मार्ट Eye Mask देगा मसाज, जानें कीमत

Xiaomi ने नया Mijia Smart Massage Eye Mask लॉन्च किया है। इसमें गर्म सेक, वाइब्रेशन मसाज, ऐप कंट्रोल और कई प्रीसेट मोड्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 मई 2026 17:42 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Eye Mask में गर्म सेक और मसाज दोनों फीचर्स मिलते हैं
  • यूजर्स ऐप के जरिए टाइमर और मोड्स कंट्रोल कर सकते हैं
  • डिवाइस में हटाकर धोया जा सकने वाला फैब्रिक कवर दिया गया है

Xiaomi Smart Massage Eye Mask में गर्म सेक और वाइब्रेशन मसाज फीचर मिलता है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपने Mijia Smart Massage Eye Mask का नया लाइट सैंड कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्ट आई मास्क को फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया है। इससे पहले यह डिवाइस ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था। Xiaomi का कहना है कि यह एक बार-बार यूज करने लायक हीटेड आई मास्क है, जिसे लंबे समय तक स्क्रीन देखने या ज्यादा काम की वजह से होने वाली आंखों की थकान कम करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Xiaomi ने नए Light Sand वेरिएंट की शुरुआती कीमत 199.75 युआन (करीब 2,800 रुपये) रखी है। हालांकि इसका स्टैंडर्ड रिटेल प्राइस 249 युआन (करीब 3,500 रुपये) है।

Mijia Smart Massage Eye Mask में घुमावदार डिजाइन दिया गया है, जो नाक के आसपास बेहतर तरीके से फिट होता है और बाहरी रोशनी को ब्लॉक करने में मदद करता है। इसके अंदर की तरफ हल्का खाली स्पेस रखा गया है, जिससे मास्क सीधे पलकों पर दबाव नहीं डालता।

मसाज फीचर के लिए Xiaomi ने इसमें चार अलग-अलग कंट्रोल होने वाले वाइब्रेशन मोटर्स दिए हैं। कंपनी के मुताबिक ये मोटर्स आंखों के आसपास उंगलियों जैसी मसाज देने की कोशिश करते हैं। मसाज यूनिट्स को अंदर की पैडिंग के नीचे छिपाया गया है, ताकि इस्तेमाल के बाद त्वचा पर ज्यादा निशान न पड़ें।

डिवाइस में गर्म सेक देने वाला फीचर भी मिलता है। इसमें तापमान के दो अलग-अलग लेवल दिए गए हैं। कंपनी ने लगातार समान तापमान बनाए रखने के लिए NTC टेंप्रेचर कंट्रोलर का इस्तेमाल किया है।

Advertisement

यूजर्स इस आई मास्क को मैनुअली कंट्रोल कर सकते हैं, लेकिन यह Mijia ऐप से भी कनेक्ट होता है। ऐप के जरिए 2 मिनट से लेकर 30 मिनट तक का टाइमर सेट किया जा सकता है। यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से कस्टम मोड भी बना सकते हैं।

Xiaomi ने इसका मेन कंट्रोल मॉड्यूल माथे वाले हिस्से के बीच में लगाया है। कंपनी का कहना है कि इससे साइड में लेटने के दौरान सिर के किनारों पर दबाव कम पड़ता है।

Mijia Smart Massage Eye Mask के वाइब्रेशन मोटर्स का आवाज का स्तर 40dB(A) या उससे कम बताया गया है। कंपनी के मुताबिक इससे आराम या नींद के दौरान ज्यादा परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा इसमें हटाकर धोया जा सकने वाला ब्रीदेबल फैब्रिक कवर भी दिया गया है, जिससे इसे साफ रखना आसान हो जाता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  7. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  9. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  10. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.