Xiaomi ने टेंप्रेचर कंट्रोल फीचर के साथ लॉन्च किया Mijia Q1000G डायरेक्ट ड्रिंकिंग वाटर प्योरिफायर, जानें कीमत

Xiaomi Mijia Q1000G को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इसके RO Filter के पांच साल के लाइफस्पैन के साथ यह अच्छी वैल्यू प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 सितंबर 2023 18:57 IST
ख़ास बातें
  • यह पानी के तापमान को भी बदल सकता है
  • पानी को 1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 40 से 95 डिग्री तक ए़डजस्ट कर सकते हैं
  • पांच साल के लाइफस्पैन वाले इसके RO Filter की कीमत 999 युआन है
Xiaomi ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप वॉटर प्यूरीफायर को चीन में पेश किया है, जिसका नाम Mijia Q1000G Direct Drinking Water Purifier है। कंपनी का दावा है कि यह प्यूरीफायर 2.65 लीटर प्रति मिनट की दर से पानी को शुद्ध करता है। इसमें लिए 6-स्टेज प्योरिफिकेशन सिस्टम मिलता है, जो पानी को निरंतर साफ करता है। इतना ही नहीं, यह पानी के तापमान को भी बदल सकता है, जिसमें यूजर्स अपने अनुसार पानी को 1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 40 डिग्री से 95 डिग्री तक सटीकता के साथ एडजस्ट कर सकते हैं।

Xiaomi Mijia Q1000G को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इसके RO Filter के पांच साल के लाइफस्पैन के साथ यह अच्छी वैल्यू प्रदान करता है। फिल्टर की कीमत 999 युआन (करीब 11,500 रुपये) है। वहीं, Mijia Q1000G के लिए कंपनी ने एक इंट्रोडक्टरी ऑफर पेश किया है, जिसके तहत प्योरिफायर 3,399 युआन (करीब 39,300 रुपये) में बेचा जाएगा। यह सीमित समय के लिए होगा। इसकी सेल 15 सितंबर से शुरू होगी।
Mijia Q1000G डायरेक्ट ड्रिंकिंग वाटर प्योरिफायर की खासियतों की बात करें, तो इसमें रैपिड हीटिंग का दावा किया गया है, जिसके अनुसार, प्योरिफायर पानी को 3.5 सेकंड में रूम टेंप्रेचर पर ला सकता है और एक लीटर पानी को 60 सेकंड में उबाल सकता है। कंपनी के अनुसार, इसका प्योरिफिकेशन रेट 2.65 लीटर प्रति मिनट है। इसमें छह स्टेज का प्योरिफिकेशन सिस्टम मिलता है।

यूजर्स इसमें 1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ पानी को अपने अनुसार, 40 डिग्री से 95 डिग्री सेल्सियस तक एडजस्ट कर सकते हैं।

Mijia Q1000G स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है, जिनमें से एक स्मार्ट कनेक्टिविटी है। प्योरिफायर कंपनी के ऐप के जरिए पेयर हो सकता है और यूजर्स अपने मोबाइल फोन से इसे कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं।
Advertisement

Mijia Q1000G डायरेक्ट ड्रिंकिंग प्योरिफायर BPA-फ्री है। इसमें एक ऑटोमेटिक बैकफ्लश फंक्शन भी मिलता है, जो पानी के टेस्ट को बेहतर बनाने का काम करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mijia Q1000G Water Purifier, Xiaomi Water Purifier
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  7. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  8. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  9. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  10. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.