Xiaomi ने लॉन्च किया ट्रॉली सूटकेस, जरूरत पड़ने पर 30% तक बढ़ा सकते हैं साइज

Xiaomi Mijia Expandable Suitcase को चीन में दो साइज में लॉन्च किया गया है। इसका 20-इंच साइज वाला मॉडल 379 युआन (करीब 4,350 रुपये) और 24-इंच साइज 479 युआन (करीब 5,500 रुपये) में अब खरीद के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 जुलाई 2024 20:09 IST
ख़ास बातें
  • Mijia Expandable Suitcase को दो साइज में लॉन्च किया गया है
  • चीन में इसकी शुरुआती कीमत 379 युआन (करीब 4,350 रुपये) है
  • इनमें 6.5cm एक्सपेंडेबल लेवल है, जिससे क्षमता 30% बढ़ा सकती है

Xiaomi Mijia Expandable Suitcase को जरूरत पड़ने पर एक्सपेंड किया जा सकता है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi अपने घरेलू बजार में केवल स्मार्टफोन या छोटे होम अप्लायंसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पास बैकपैक्स और सूटकेस की बड़ी रेंज है, जिसमें अब एक नया मॉडल जोड़ा गया है। Xiaomi ने ट्रैवल करने वालों के लिए एक नया सूटकेस लॉन्च किया है, जिसका मॉडल नेम Mijia Expandable Suitcase (चीनी भाषा से अनुवादित) है। इसे 20-इंच और 24-इंच साइज में पेश किया गया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, नए ट्रॉली सूटकेस को जरूरत के हिसाब से थोड़ा बड़ा किया जा सकता है, जिससे इसके अंदर मूल क्षमता से थोड़ा अधिक सामान आ सकता है। जैसा कि हमने बताया, कंपनी के पोर्टफोलियो में छोटे से बड़े कई घरेलू प्रोडक्ट हैं। हाल ही में Xiaomi ने चीन में स्मार्ट वाटर प्यूरीफायर और AI फीचर्स वाले दो सिक्योरिटी कैमरा भी पेश किए थे।

IThome के मुताबिक, Xiaomi Mijia Expandable Suitcase को चीन में दो साइज में लॉन्च किया गया है। इसका 20-इंच साइज वाला मॉडल 379 युआन (करीब 4,350 रुपये) और 24-इंच साइज 479 युआन (करीब 5,500 रुपये) में अब खरीद के लिए उपलब्ध है। इन्हें ग्रे और नीले रंगों में पेश किया गया है। 
Advertisement

खासियतों की बात करें, तो दोनों मॉडल दिखने में आम ट्रॉली सूटकेस की तरह हैं, लेकिन इनकी सबसे बड़ी खासियत इनका एक्सपेंड होने वाला डिजाइन है। इनमें 6.5cm एक्सपेंडेबल लेवल है, जिससे क्षमता 30% बढ़ा सकती है। उदाहरण के लिए, 20 इंच का केस जरूरत पड़ने पर 52L क्षमता के लायक एक्सपेंड हो सकता है।

इसमें Covestro का PC मटेरियल शामिल किया गया है, जो क्रैक-प्रूफ शेल के लिए एक मल्टी-लेयर प्रेशर-रजिस्टेंट स्ट्रक्चर देता है। मेटल पाउडर टेक्नोलॉजी शाइन और टेक्स्चर को ऊभारती है। इसमें बड़े-डायामीटर व्हील्स मिलते हैं। इसके अलावा Xiaomi ने सूटकेस में एनोडाइजिंग तकनीक से लैस ऑल-एल्युमीनियम एलॉय पुल रॉड को शामिल किया है। यह रॉड बंद होकर सूटकेस में पूरी तरह से अंदर चली जाती है, जिससे सरफेस फ्लैट हो जाता है और यूजर इसके ऊपर लैपटॉप रखकर काम कर सकता है या इसे ट्रे की तरह यूज कर सकता है।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया, कंपनी ने हाल ही में चीन में कुछ अन्य प्रोडक्ट्स को भी लॉन्च किया था। चीनी टेक दिग्गज ने स्मार्ट फिल्टर्ड वॉटर डिस्पेंसर प्रो (Xiaomi Smart Filtered Water Dispenser Pro) को पेश किया है। ये पानी से भारी मेटल और बैक्टीरिया हटाने के लिए 6-स्टेज RO फिल्ट्रेशन सेटअप के साथ आता है। इसमें 4.4 लीटर पानी का टैंक है, जो UV स्टरलाइजेशन का सपोर्ट करता है। वहीं, खराब पानी को इकट्ठा करने के लिए एक अलग 1.8 लीटर कम्पार्टमेंट भी है।
Advertisement

इसके अलावा, Xiaomi ने चीन में C300 और C500 इनडोर डुअल-लेंस सिक्योरिटी कैमरा को पेश किया है। दोनों कैमरे एन्हांस्ड मॉनिटरिंग का दावा करते हैं। C300 दो 3-मेगापिक्सल लेंस के साथ आता है, जिसमें एक 6mm PTZ टेलीफोटो लेंस और एक 2.8mm फिक्स्ड वाइड-एंगल लेंस शामिल है, जो 360 डिग्री हॉरिजॉन्टल और 88 डिग्री वर्टिकल फील्ड ऑफ व्यू प्रदान करता है। इसमें नाइट विजन, AI ह्यूमन डिटेक्शन, वर्चुअल फेंस और AI फेस रिकग्निशन भी शामिल है। Xiaomi C500 में पैनोरमिक 360 डिग्री हॉरिजॉन्टल और 93 डिग्री वर्टिकल व्यू, पेट्स डिटेक्शन, बेसी क्राई डिटेक्शन और डुअल-कैमरा कोलैबोरेशन के साथ दो 4-मेगापिक्सल लेंस मिलता हैं। दोनों मॉडल अन्य स्मार्ट होम अप्लायंस के साथ स्मूथ इंटरैक्शन के लिए Xiaomi के HyperOS के साथ आते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  2. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  3. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  7. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  8. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  9. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.