Xiaomi MIJIA Desktop Study Lamp Pro लॉन्च हुआ 24GHz रडार सेंसर के साथ, जानें कीमत और फीचर्स

MIJIA Desktop Study Lamp Pro में सिम्पल डिजाइन देखने को मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 सितंबर 2024 14:02 IST
ख़ास बातें
  • इसमें टू-स्टेज लैम्प हेड डिजाइन दिया गया है।
  • 1.2 मीटर बड़ी टेबल पर यह पर्याप्त और समान रोशनी पहुंचा सकता है।
  • इसमें 120 लैम्प हेड्स दिए गए हैं जो एक यूनिफॉर्म लाइट पैदा करते हैं।

MIJIA Desktop Study Lamp Pro में 120 लैम्प हेड्स दिए गए हैं जो एक यूनिफॉर्म लाइट यूजर तक पहुंचा सकते हैं।

Photo Credit: ITHome

Xiaomi ने होम अप्लायंसेज सेग्मेंट में अपना नया MIJIA Desktop Study Lamp Pro लॉन्च किया है। यह स्टडी लैम्प कई सारे आकर्षक फीचर्स के साथ आता है जिसमें रडार सेंसिंग, इंटेलिजेंट डिमिंग आदि भी शामिल हैं। इसमें टू-स्टेज लैम्प हेड डिजाइन दिया गया है जो कि 300 Ix रोशनी को सपोर्ट करता है। 1.2 मीटर बड़ी टेबल पर यह पर्याप्त और समान रोशनी पहुंचा सकता है। इसमें 120 लैम्प हेड्स दिए गए हैं जो एक यूनिफॉर्म लाइट यूजर तक पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में।  
 

Xiaomi MIJIA Desktop Study Lamp Pro price

MIJIA Desktop Study Lamp Pro को कंपनी ने चीन में पेश किया है। इसकी कीमत 469 युआन (लगभग 5,555 रुपये) है। फिलहाल इसे क्राउड फंडिंग कैंपेन के तहत सेल किया जाएगा। 
 

Xiaomi MIJIA Desktop Study Lamp Pro specifications

MIJIA Desktop Study Lamp Pro में सिम्पल डिजाइन देखने को मिलता है। इसमें टू-स्टेज लैम्प हेड डिजाइन दिया गया है जो कि 300 Ix रोशनी को सपोर्ट करता है। 1.2 मीटर बड़ी टेबल पर यह पर्याप्त और समान रोशनी पहुंचा सकता है। इसमें 120 लैम्प हेड्स दिए गए हैं जो एक यूनिफॉर्म लाइट यूजर तक पहुंचा सकते हैं। कंपनी के अनुसार, इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसमें अनवांछित छाया नहीं बनती है, और यह हाथ की परछाई को भी बहुत हल्का रखता है। 

इसके एलईडी लैम्प बीड्स में 4000K तक कलर टेंपरेचर सपोर्ट है और Ra97 कलर रेंडरिंग इंडेक्स है। इसके कस्टमाइज्ड फुल स्पेक्ट्रम LED लैम्प बीड्स ब्लू लाइट को कम रखते हैं जिससे पढ़ने में आसानी रहती है। इसी के साथ इसमें TUV SUD सर्टीफिकेशन भी दिया गया है। मायोपिया और संबंधित समस्याओं के लिए यह हाईजीन सर्टीफिकेशन स्टैंडर्ड्स को भी सपोर्ट करता है। 

स्टडी लैम्प में कंपनी ने DC डिमिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। यह आंखों के लिए आरामदायक रोशनी पैदा करता है। इसमें 24GHz का रडार दिया गया है जो लैम्प के नीचे हो रही गतिविधि के अनुसार लाइट को ट्रिगर करता है। यानी लैम्प के नीचे बैठने पर यह खुद ही ऑन हो जाता है, और कुर्सी से उठकर चले जाने पर खुद ही लाइट बंद हो जाती है। इसमें ब्राइटनेस एडेप्टिव मोड भी दिया गया है, जिससे यह ब्राइटनेस को आसपास की रोशनी के हिसाब से एडजस्ट करता रहता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  2. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  3. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  4. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  5. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  2. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  3. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  4. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  6. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  7. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  9. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.