Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च

Xiaomi Mijia Air Purifier 6C लॉन्च हो गया है। इसमें 6-स्टेज फिल्टर और फॉर्मल्डिहाइड हटाने की खास सुविधा दी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 सितंबर 2026 09:44 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mijia Air Purifier 6C में 6-स्टेज फिल्टर मिलेगा
  • 603 m³/h CADR और 68 वर्ग मीटर कवरेज मिलेगा
  • फॉर्मल्डिहाइड हटाने के लिए खास फिल्टर दिया गया है

Xiaomi Mijia Air Purifier 6C में 6-स्टेज फिल्टर और फॉर्मल्डिहाइड हटाने की सुविधा है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने नया Mijia Air Purifier 6C लॉन्च किया है। यह छोटा और मिड साइज कमरों के लिए बनाया गया है और इसमें 68 वर्ग मीटर तक के क्षेत्र को साफ करने की क्षमता दी गई है। एयर प्यूरिफायर में 603 m³/h का CADR और 9,500 लीटर प्रति मिनट की फ्रेश हवा देने की क्षमता है। इसमें 6-स्टेज फिल्टर सिस्टम दिया गया है, जिसमें धूल-मिट्टी और बालों के लिए प्री-फिल्टर से लेकर फॉर्मल्डिहाइड हटाने वाला फिल्टर, कार्बन लेयर और UV स्टेरलाइजेशन शामिल है। कंपनी ने इसमें फॉर्मल्डिहाइड की रियल-टाइम निगरानी के लिए गोल LCD डिस्प्ले भी दिया है।

Mijia Air Purifier 6C में फॉर्मल्डिहाइड हटाने के लिए खास फिल्टर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसका फॉर्मल्डिहाइड CADR 381 m³/h है और यह दो घंटे में 99 प्रतिशत तक फॉर्मल्डिहाइड हटाने का दावा करता है। इसमें अमोनिया-रिएक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो फॉर्मल्डिहाइड के अणुओं को तोड़ने और बदबू को दोबारा हवा में आने से रोकने में मदद करती है।

नए Xiaomi एयर प्यूरिफायर में 6 लेयर वाला फिल्टर सिस्टम दिया गया है। इसमें बड़े कणों और बालों के लिए प्री-फिल्टर, एंटी-बैक्टीरियल लेयर, फॉर्मल्डिहाइड हटाने वाला फिल्टर, बारीक कणों को रोकने वाला नैनो-लेवल फिल्टर, बदबू और TVOC के लिए कार्बन लेयर और UV स्टेरलाइजेशन लेयर शामिल है। कंपनी के मुताबिक, यह PM2.5 को 99.99 प्रतिशत तक और Cedar Pollen, Dust Mites, Cat Dander और Dog Dander जैसे एलर्जेंस को भी काफी हद तक फिल्टर कर सकता है।

Mijia Air Purifier 6C में गोल LCD स्क्रीन दी गई है, जिस पर फॉर्मल्डिहाइड का लेवल रियल-टाइम में देखा जा सकता है। स्क्रीन पर इसका बदलाव ग्राफ के रूप में भी दिखता है। इसके अलावा यह PM2.5, कमरे का तापमान और नमी की जानकारी भी दिखाता है। रात में इस्तेमाल के लिए इसमें Sleep Mode दिया गया है, जिसमें आवाज 30.4dB(A) तक कम हो सकती है।

एयर प्यूरिफायर को Xiaomi के Mi Home ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें Xiaomi Surge Smart Connect का सपोर्ट मिलता है और Xiao Ai वॉयस कमांड के जरिए भी इसे चलाया जा सकता है। इसका फिल्टर 6 से 12 महीने तक चलने का दावा किया गया है। कंपनी के मुताबिक, फिल्टर बदलने की कीमत 199 Yuan, यानी भारतीय मुद्रा में 2,800 रुपये है और इसे चलाने का खर्च करीब 0.55 Yuan प्रतिदिन है। कुछ हिस्सों को धोकर दोबारा इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

Advertisement

Xiaomi Mijia Air Purifier 6C price
Xiaomi Mijia Air Purifier 6C की चीन में कीमत 1,099 Yuan यानी करीब ₹15,700 रखी गई है। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। फिलहाल इसके भारत में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, समय के साथ कंपनी भारत में अपने नए एयर प्यूरीफायर लॉन्च करती आई है, तो आने वाले समय में इंडिया लॉन्च की संभावना बनी रह सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.