Xiaomi Magnetic (Magsafe) पावर बैंक हुआ लॉन्च, 5000mAh बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

Xiaomi Magnetic Power Bank 5000mAh में ऑटोमैटिक वायरलेस चार्जिंग सेंसिंग है। यह कनेक्टेड डिवाइसेज को सिर्फ एक सक्शन के साथ चार्ज करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जून 2024 10:01 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Magnetic Power Bank 5000mAh 7.5W की कीमत 129 युआन है।
  • Xiaomi Magnetic Power Bank 5000mAh में ऑटोमैटिक वायरलेस चार्जिंग है।
  • शाओमी मैग्नेटिक पावर बैंक 5000mAh 7.5W वायरलेस चार्जिंग से लैस है।

Xiaomi Magnetic Magsafe Power bank की कैपेसिटी 5000mAh है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने चीन में एक नया मैग्नेटिक पावर बैंक पेश किया है। Xiaomi Magnetic Power Bank में 5000mAh 7.5W बैटरी दी गई है। पावर बैंक अपने 10N मैग्नेटिक सक्शन फोर्स के जरिए मैग्नेटिक सेफ चार्जिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। ऑटोमैटिक इंडक्शन टेक्नोलॉजी के चलते iPhone को वायरलेस तरीके से चार्ज करने के लिए कोई बटन दबाने की जरूरत नहीं है। यह सटीक एबसोर्पन प्रदान करता है और खासतौर पर iPhone 12 और उसके बाद के iPhone मॉडल के लिए डिजाइन किया गया है।


Xiaomi Magnetic Power Bank 5000mAh Price


Xiaomi Magnetic Power Bank 5000mAh 7.5W की कीमत 129 युआन (लगभग 1,494 रुपये) है। पावर बैंक चीन में Xiaomi Mall, Xiaomi Youpin और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। हालांकि, बाद में अन्य बाजारों में भी उपलब्ध हो सकता है।


Advertisement
Xiaomi Magnetic Power Bank 5000mAh Features


Xiaomi Magnetic Power Bank 5000mAh में ऑटोमैटिक वायरलेस चार्जिंग सेंसिंग है। यह कनेक्टेड डिवाइसेज को सिर्फ एक सक्शन के साथ चार्ज करता है। इसमें यूएसबी-सी टू-वे फास्ट चार्जिंग शामिल है। यह 12mm मोटा है और स्लिम डिजाइन में आता है। यह चार्ज करते हुए iPhone लेंस को ब्लॉक नहीं करता है, इसलिए स्मार्टफोन को चार्जिंग के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है। मैग्नेटिक पावर बैंक की पावर कैपेसिटी 7.5W है और यह 18W की ज्यादा वायर्ड चार्जिंग स्पीड प्रदान कर सकता है। पावर बैंक की अधिकतम इनपुट पावर 20W है। यह 2.2 घंटे में फुल चार्ज हो सकता है।

वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग दोनों का इस्तेमाल करते हुए पावर बैंक दोनों आउटलेट के लिए 10W की चार्जिंग स्पीड प्रदान करता है। सेल्फ-चार्जिंग के दौरान शाओमी मैग्नेटिक पावर बैंक 5000mAh 7.5W केवल वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करता है। पावर बैंक iPhone 15 को सिर्फ एक बार फुल चार्ज कर सकता है, जो स्मार्टफोन के लिए बैकअप बैटरी के तौर पर काम करेगा। शाओमी मैग्नेटिक पावर बैंक 5000mAh पर दो NTC थर्मिस्टर हैं। इसका हार्डवेयर एक तापमान कंट्रोल सिस्टम बनाने के लिए इनबिल्ट सॉफ्टवेयर के साथ काम करता है जो तापमान में बदलाव के साथ एक्टिव तौर पर पावर को एडजेस्ट कर सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  7. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.