Xiaomi ने लॉन्च की 3 ड्रम वाली वॉशिंग मशीन, 14KG कैपेसिटी से खूब सारे कपड़े धो पाएंगे

Xiaomi ने अपने स्मार्ट होम एप्लायंसेज में विस्तार करते हुए Xiaomi Washing Machine Pro लॉन्च कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2025 11:48 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mijia Three-Zone Washing Machine Pro की कीमत 6,499 yuan है।
  • Xiaomi Mijia Three-Zone Washing Machine Pro की कैपेसिटी 14 किलो है।
  • Xiaomi Mijia Three-Zone Washing Machine Pro में तीन ड्रम वाला डिजाइन है।

Xiaomi Mijia Three-Zone Washing Machine Pro की कैपेसिटी 14 किलो है।

Photo Credit: Xiaomi Youpin

Xiaomi ने अपने स्मार्ट होम एप्लायंसेज में विस्तार करते हुए Xiaomi Washing Machine Pro लॉन्च कर दी है। यह Mijia थ्री जोन वॉशिंग मशीन है जो कि 14 किलो कैपेसिटी के साथ आती है। इस वॉशिंग मशीन को बड़े घरों में ज्यादा कपड़ों की धुलाई के लिए डिजाइन किया गया है। Xiaomi ने इस मशीन की बॉडी को स्टील रीइन्फोर्समेंट से तैयार किया है। यहां हम आपको Xiaomi Washing Machine Pro के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi Mijia Three-Zone Washing Machine Pro Price

कीमत की बात की जाए तो Xiaomi Mijia Three-Zone Washing Machine Pro की कीमत 6,499 yuan (लगभग 83,213 रुपये) है। यह वॉशिंग मशीन प्री-ऑर्डर के लिए चीनी बाजार में Xiaomi Youpin पर उपलब्ध है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक अन्य बाजारों में इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Xiaomi Mijia Three-Zone Washing Machine Pro Specifications

Xiaomi Mijia Three-Zone Washing Machine Pro में तीन ड्रम वाला डिजाइन है, जिसमें कपड़े धोने के लिए एक बड़ा 12 किलो का ड्रम और 2 छोटे 1 किलो के ड्रम हैं। Xiaomi ने इसे ऐसे डिजाइन किया है, जिससे नाजुक या ज्यादा सफाई वाले कपड़ों को अलग धोया जाए। प्रत्येक ड्रम में एक अलग पानी का चैनल और क्रॉस-कंटैमिनेशन को रोकने के लिए स्टेरिलाइजेशन सिस्टम है। वॉशिंग मशीन 12 मिनट के लाइटनिंग वॉश और 36 मिनट के एसेंस वॉश जैसे फास्ट वॉश प्रोग्राम का सपोर्ट करती है। Xiaomi दावा करती है कि इन मोड्स से पानी और बिजली की खपत 45% तक कम हो सकती है।

यह एडवांस स्टेरिलाइजेशन का सपोर्ट करती है जो HPV16, H1N1, ई. कोली और स्टाफीलोकोकस ऑरीअस जैसे स्ट्रेन समेत 99.99% से ज्यादा वायरस और बैक्टीरिया को हटा सकती है। इससे धूल के कणों के साथ एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को भी कम किया जा सकता है। Xiaomi ने अपनी सुपर इलेक्ट्रोलाइसिस टेक्नोलॉजी को सिस्टम में इंटीग्रेट किया है। यह टेक्नोलॉजी 20 प्रकार के दागों को हटाने और सफेद कपड़ों में पीलेपन दूर करने के लिए हाई कॉन्सेंट्रेशन एक्टिव ऑक्सीजन पैदा करती है।  यह वॉशिंग मशीन एक स्मार्ट डिटर्जेंट सिस्टम से लैस है जो 4 तरह के लिक्विड को स्टोर करता है और कपड़े के प्रकार, भार और मौसम के हिसाब से सही मात्रा में डिटर्जेंट को निकालता है।

Xiaomi ने इस मशीन की बॉडी को स्टील रीइन्फोर्समेंट से तैयार किया है। ऑपरेशन के दौरान तीनों ड्रमों को स्टेबल रखने के लिए एक हाई-लेवल एंटी-वाइब्रेशन सिस्टम भी शामिल किया गया है। यह मशीन HyperOS Connect का सपोर्ट करती है। इस मशीन को Mi Home ऐप या Xiao Ai वॉयस एसिस्टेंट के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। इस वॉशिंग मशीन में मेन ड्रम के लिए कम तापमान पर सुखाने की सुविधा मिलती है, वहीं छोटे ड्रमों के लिए 42°C पर जेंटल ड्राइंग मोड की सुविधा मिलती है। मशीन का सिस्टम कपड़े की सुखाने की स्थिति को रियल टाइम में मॉनिटर करता है और ज्यादा सूखने से बचाने के लिए तापमान को एडजस्ट भी करता है। इसमें पेट के लिए एक खास डी-फर मोड है जो 92.8% तक बाल हटाता है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
  2. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
  3. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
  4. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
  6. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
  7. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
  9. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Sony ने भारत में लॉन्च किए WH-1000XX हेडफोन्स और WF-1000XM6 ईयरबड्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.