Xiaomi Fan Festival: स्मार्टफोन से लेकर टैबलेट और स्मार्ट टीवी पर गजब डिस्काउंट

Xiaomi इंडिया ने Xiaomi Fan Festival 2026 की घोषणा की है जो कि कंपनी द्वारा अपने फैंस और कम्युनिटी के लिए खास इवेंट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2026 11:20 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 17 Ultra 1,69,999 रुपये के बजाय 1,29,999 रुपये में मिल रहा है।
  • Xiaomi 17 बाजार में 1,09,999 रुपये के बजाय 89,999 रुपये में मिल रहा है।
  • Redmi Note 15 5G 26,999 रुपये के बजाय 22,999 रुपये में मिल रहा है।

Xiaomi Fan Festival में फोन पर बचत हो रही है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi इंडिया ने Xiaomi Fan Festival 2026 की घोषणा की है जो कि कंपनी द्वारा अपने फैंस और कम्युनिटी के लिए खास इवेंट है। इस इवेंट में कंपनी के प्रोडक्ट रेंज जैसे कि स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्ट टीवी और अन्य डिवाइसेज पर डिस्काउंट और ऑफर मिल रहे हैं। इस सेल में Xiaomi 17 Ultra से लेकर Redmi Note 15 5G और Xiaomi Pad 8 पर बचत हो रही है। यहां हम आपको शाओमी फैन फेस्टिवल में मिलने वाली डील्स और ऑफर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi टीवी पर डिस्काउंट

Xiaomi Smart TV A 32 2025 शाओमी की वेबसाइट पर 12,999 रुपये के बजाय 11,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं Xiaomi QLED TV A Pro 32 2025 इस वक्त 13,999 रुपये के बजाय 13,499 रुपये में मिल रहा है। जबकि Xiaomi 4K TV X 43 2025 यहां पर 23,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि एमआरपी 25,999 रुपये है।

Xiaomi स्मार्टफोन पर डिस्काउंट

Xiaomi 17 Ultra
Xiaomi 17 Ultra बाजार में 1,69,999 रुपये के बजाय 1,29,999 रुपये में मिल रहा है। इस फोन के साथ 19,999 रुपये की मूल्य की फोटोग्राफी किट प्रो भी फ्री मिल रही है।

Advertisement

Xiaomi 17
Xiaomi 17 बाजार में 1,09,999 रुपये के बजाय 89,999 रुपये में मिल रहा है। इस फोन के साथ 6,999 रुपये की मूल्य की 1 साल की अतिरिक्त वारंटी मिल रही है।

Redmi Note 15 5G
Redmi Note 15 5G बाजार में 26,999 रुपये के बजाय 22,999 रुपये में मिल रहा है। इस फोन के साथ 1,749 रुपये की मूल्य की 1 साल की अतिरिक्त वारंटी मिल रही है।

Redmi Note 15 Pro 5G
Redmi Note 15 Pro 5G बाजार में 33,999 रुपये के बजाय 26,999 रुपये में मिल रहा है। इस फोन के साथ 2,249 रुपये की मूल्य की 1 साल की अतिरिक्त वारंटी मिल रही है।

Advertisement

Redmi Note 15 Pro+ 5G
Redmi Note 15 Pro+ 5G बाजार में 39,999 रुपये के बजाय 24,999 रुपये में मिल रहा है। इस फोन के साथ 3,099 रुपये की मूल्य की 1 साल की अतिरिक्त वारंटी मिल रही है।

Xiaomi टैबलेट पर डिस्काउंट

Xiaomi Pad 8 आधिकारिक वेबसाइट पर 33,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टैबलेट के साथ 3,079 रुपये की मूल्य की 1 साल की अतिरिक्त वारंटी भी फ्री मिल रही है। जबकि Redmi Pad 2 Pro बाजार में 24,999 रुपये में मिल खरीदा जा सकता है। इस टैबलेट के साथ 2,619 रुपये की मूल्य की 1 साल की अतिरिक्त वारंटी मिल रही है। वहीं Redmi Pad 2 शाओमी की वेबसाइट पर 15,999 रुपये में मिल रहा है। इस टैबलेट के साथ 1,469 रुपये की मूल्य की 1 साल की अतिरिक्त वारंटी मिल रही है। इसके अलावा Xiaomi Pad 7 बाजार में 27,999 रुपये में आपका हो सकता है। इस फोन के साथ 2,379 रुपये की मूल्य की 1 साल की अतिरिक्त वारंटी मिल रही है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.