XElectron iProjector 3 Plus लॉन्च, घर पर देगा सिनेमा का अनुभव, गजब हैं स्मार्ट फीचर्स

XElectron ने आज भारतीय बाजार में नया स्मार्ट प्रोजेक्टर XElectron iProjector 3 Plus लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 फरवरी 2026 16:40 IST
ख़ास बातें
  • XElectron iProjector 3 Plus में 1080 पिक्सल फुल एचडी रेजोल्यूशन मिलता है।
  • XElectron iProjector 3 Plus की ब्राइटनेस 25,000 ल्यूमेंस तक है।
  • XElectron iProjector 3 Plus 4K कंटेंट का सपोर्ट करता है।

XElectron iProjector 3 Plus में 4K कंटेंट मिलता है।

Photo Credit: XElectron

XElectron ने आज भारतीय बाजार में नया स्मार्ट प्रोजेक्टर XElectron iProjector 3 Plus लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्ट फुल एचडी प्रोजेक्टर घर पर बड़े स्क्रीन पर देखने के लिए डिजाइन किया गया है। यह डिवाइस रेजॉल्यूशन और 4K कंटेंट सपोर्ट के साथ आता है। गूगल टीवी इंटीग्रेशन के साथ इसमें बिल्ट इन स्पीकर और ऑटोमैटिक स्क्रीन अलाइनमेंट टूल्स जैसे फीचर्स शामिल हैं। यहां हम आपको XElectron iProjector 3 Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

XElectron iProjector 3 Plus Price

कीमत की बात की जाए तो XElectron iProjector 3 Plus की कीमत 27,990 रुपये है। यह प्रोजेक्टर बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। इस डिवाइस के साथ कंपनी 1 साल की वारंटी प्रदान कर रही है।

Advertisement

XElectron iProjector 3 Plus Specifications

XElectron iProjector 3 Plus में 1080 पिक्सल फुल एचडी रेजोल्यूशन मिलता है। यह 4K कंटेंट का सपोर्ट करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह आधिकारिक गूगल टीवी पर काम करता है। यह प्रोजेक्टर नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जी5, सोनीलिव और जियोहॉटस्टार आदि का सपोर्ट करता है। ब्राइटनेस के मामले में यह 25,000 ल्यूमेंस (2000 एएनएसआई) का सपोर्ट करता है। ऑडियो सेटअप की बात करें तो इसमें बिल्ट-इन 20W बेस स्पीकर दिया गया है। इमेज एडजस्टमेंट के लिए ऑटो फोकस, ऑटो कीस्टोन करेक्शन, ऑटो स्क्रीन फिट और ऑब्स्टैकल अवॉइडेंस शामिल है। ऑप्टिकल इंजन के साथ इसका फुल बंद डिजाइन है, जिससे धूल से बचाव रहता है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, एचडीएमआई, यूएसबी और लैन शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
  2. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
  3. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  5. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  6. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  7. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  8. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  9. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  10. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.