इस चीनी कंपनी ने लॉन्च की 305 KM रेंज वाली Nano EV इलेक्ट्रिक कार, Tata Nano से है काफी अलग

Nano EV का एक लिमिटेड एडिशन भी लॉन्च किया गया है, जिसका नाम Nano EV Disney Zootopia रखा गया है। इस एडिशन की केवल 5,000 यूनिट्स ही बनाई जाएगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2021 17:55 IST
ख़ास बातें
  • Wuling ने Nano EV और Disney Zootopia लिमिटेड एडिशन किया लॉन्च
  • सिंगल चार्ज में देगी 305 किलोमीटर की रेंज
  • 24kW की इलेक्ट्रिक मोटर इसे देगी 100 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड

Wuling की Nano EV को अधिकतम 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार में दौड़ा सकते हैं

चीनी ऑटोमोबाइल कंपनी Wuling ने हाल ही में अपनी Hongguang Mini EV इलेक्ट्रिक कार को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स की घोषणा की थी और अब, कंपनी ने मिनी इलेक्ट्रिक कार की दुनिया में नया खिलाड़ी उतार दिया है। Wuling ने इस मिनी इलेक्ट्रिक कार (Electric car) को Nano EV के नाम से लॉन्च किया है। यदि आप भारतीय हैं, तो आप इस नाम से परिचित होंगे। भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी Tata ने भी कुछ साल पहले अपनी सबसे छोटी और सबसे सस्ती कार Nano को भारतीय सड़कों पर उतारा था। हालांकि, Wuling की Nano EV उससे काफी अलग है। नई इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 305 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है और इसकी टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा है।

Wuling ने टियांजिन इंटरनेशनल ऑटो शो (Tianjin International Auto Show) में अपनी नई मिनी इलेक्ट्रिक कार को Nano EV के रूप में पेश किया। कंपनी ने Disney के साथ मिलकर इस इलेक्ट्रिक कार का एक लिमिटेड एडिशन भी लॉन्च किया है। वूलिंग ने नैनो ईवी के डिजाइन को "फ्री टू गो" के रूप में लेबल किया है, जो साफ तौर पर युवा पीढ़ी को टार्गेट करता है।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया Nano EV का एक लिमिटेड एडिशन भी लॉन्च किया गया है, जिसका नाम Nano EV Disney Zootopia रखा गया है। इस एडिशन की केवल 5,000 यूनिट्स ही बनाई जाएगी। यह एनीमेशन फिल्म Zootopia की थीम पर आधारित है। इस एडिशन में Zootopia फिल्म के किरदारों की डिकैल्स और स्पेशल बैज लगे हैं। इसे जूडी पाउडर और निक ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और इसकी कीमत 59,800 चीनी युआन (लगभग 6,87,447 रुपये) है। 

Wuling ने फिलहाल स्टैंडर्ड Nano EV की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन Inside EV की रिपोर्ट कहती है कि स्टैंडर्ड एडिशन के लिमिटेड एडिशन मॉडल से काफी सस्ता होने की उम्मीद है।
Advertisement

Nano EV इलेक्ट्रिक कार में 28 kWh की बैटरी है, जो कंपनी के दावे अनुसार, 305 किलोमीटर (190 मील) तक की रेंज निकाल सकती है। वैकल्पिक 6.6-kW पावर वाले फास्ट चार्जर के इस्तेमाल के साथ इस बैटरी पैक को 4.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसमें 24kW (32 hp) और 85 Nm टॉर्क से लैस इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो कंपनी के दावे अनुसार, कार को 100 किमी / घंटा (62 मील प्रति घंटे) की टॉप स्पीड तक पहुंचा सकती है।
Advertisement

वूलिंग का कहना है कि नैनो ईवी की 40% से अधिक बॉडी मजबूत स्टील और हॉट-फोर्म्ड स्टील से बनी है। यह मॉडल बैटरी के लिए इंसुलेशन फॉल्ट अलार्म और शॉर्ट सर्किट प्रोटेक्शन के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  2. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  3. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  4. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  5. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  6. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  7. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  8. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  9. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  10. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.