Maternity लीव पर एक्‍स्‍ट्रा पैसे कमाने के लिए Work From home ढूंढना पड़ा महंगा, गंवा दिए Rs 54 लाख

Work From Home Fraud : महिला मै‍टरनिटी लीव पर थी और घर बैठे कमाई करना चाहती थी। वह जालसाजों के झांसे में आ गईं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 मई 2024 08:25 IST
ख़ास बातें
  • नवी मुंबई की महिला से धोखाधड़ी
  • वर्क फ्रॉम होम जॉब करना पड़ा भारी
  • धोखेबाजों के जाल में फंसकर 54 लाख से ज्‍यादा गंवाए

ठगों की बातों में आकर महिला ने तीन दिनों के अंदर अलग-अलग बैंक अ‍काउंट्स में 54 लाख 30 हजार रुपये जमा करा दिए।

Work Form Home Jobs Fraud : साइबर धोखाधड़ी को लेकर आए दिन लोगों को अलर्ट किया जाता है। इसके बावजूद लोग धोखे का शिकार हो जाते हैं। ताजा घटना नवी मुंबई से है, जहां वर्क फ्रॉम होम (Work from home) के नाम पर एक महिला के साथ फ्रॉड किया गया। न्‍यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई की रहने वाली 37 साल की एक प्रेग्‍नेंट महिला से धोखेबाजों ने 54 लाख से ज्‍यादा रुपये हड़प लिए। खास यह है कि महिला मै‍टरनिटी लीव पर थी और घर बैठे कमाई करना चाहती थी। वह जालसाजों के झांसे में आ गईं। 

रिपोर्ट के अनुसार, साइबर धोखेबाजों ने महिला ने फ्रीलांस काम करने का झांसा दिया। काम बहुत आसान था। महिला को कंपनियों और रेस्‍टोरेंट्स को रेटिंग देनी थी। महिला से वादा किया गया कि 5 टास्‍क पूरे करने के बाद उन्‍हें अच्‍छा अमाउंट दिया जाएगा। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि ठगों की बातों में आकर महिला ने तीन दिनों के अंदर अलग-अलग बैंक अ‍काउंट्स में 54 लाख 30 हजार रुपये जमा करा दिए। महिला ने यह रकम क्‍यों जमा कराई, खबर में स्‍पष्‍ट नहीं है। मुमकिन है कि उन्‍हें किसी तहर का झांसा दिया गया होगा। पैसे ट्रांसफर करने के बाद जब मह‍िला ने ठगों से संपर्क किया, तो उनकी बात नहीं हो पाई। तब जाकर महिला को यह भरोसा हुआ कि उनके साथ तो धोखाधड़ी कर दी गई है। 

आनन-फानन में महिला ने नवी मुंबई की साइबर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के आरोप में चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही आईपीसी की धारा 419, 420 और 34 के तहत केस दर्ज किया है। 
Advertisement

इस घटना से हर किसी को सावधान रहने की जरूरत है। विशेषतौर पर उन लोगों को जो ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम की तलाश में हैं। वर्क फ्रॉम होम जॉइन करने से पहले कंपनी की जांच-पड़ताल जरूर कर लें। अगर कोई कंपनी आपसे पैसे डिमांड करती है यह कहते हुए कि बाद में उन्‍हें डबल, ट्रिपल करके दिया जाएगा, तो ऐसे झांस में ना आएं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.