WhatsApp का गजब फीचर, अब AI करेगा मैसेज टाइप करने में मदद

WhatsApp अपने यूजर्स को नए फीचर्स से अपग्रेड रखने के लिए लगातार अपने प्लेटफॉर्म पर नए फीचर्स लाता रहता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 अगस्त 2025 13:28 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp अपने यूजर्स के लिए राइटिंग हेल्प फीचर लेकर आया है।
  • राइटिंग हेल्प फीचर यूजर्स को AI के जरिए मैसेज लिखने में मदद करता है।
  • WhatsApp का कहना है कि राइटिंग हेल्प फीचर बिलकुल प्राइवेट है।

Photo Credit: WhatsApp

WhatsApp अपने यूजर्स को नए फीचर्स से अपग्रेड रखने के लिए लगातार अपने प्लेटफॉर्म पर नए फीचर्स लाता रहता है। अब मेटा इंस्टेंट मैसेजिंग साइट पर लोगों के लिए अपने मैसेज को बेहतर बनाने के लिए एक नया फीचर राइटिंग हेल्प लेकर आ रहा है। यह टूल यूजर्स को उनकी अपनी बात कहने के अलग-अलग तरीके प्रदान करता है, जिससे यूजर्स उसे प्रोफेशनल, मजेदार या मददगार बना सकते हैं। यूजर्स निजी चैट या ग्रुप चैट में सुझाव देखते हुए पेंसिल आइकन पर टैप कर सकते हैं। उसके बाद उनमें से एक का चयन कर सकते हैं, उसे एडिट कर सकते हैं या खुद के विचारों पर ही कायम रह सकते हैं। आइए वॉट्सऐप के इस नए फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

WhatsApp का कहना है कि यह फीचर बिलकुल प्राइवेट है। राइटिंग हेल्प प्राइवेट प्रोसेसिंग पर काम करता है जो कि एक ऐसी टेक्नोलॉजी जो Meta AI को WhatsApp या Meta को आपके मैसेज देखे बिना सुझाव देने की सुविधा प्रदान करती है। इसकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए WhatsApp ने बाहर के सिक्योरिटी एक्सपर्ट के साथ काम किया है। वहीं NCC ग्रुप और ट्रेल ऑफ बिट्स के स्वतंत्र ऑडिट ने सिस्टम के डिजाइन का सपोर्ट किया है।

Meta ने एक इंजीनियरिंग ब्लॉग और एक टेक्निकल व्हाइट पेपर पब्लिश किया है, जिससे पता चलता है कि प्राइवेट प्रोसेसिंग कैसे काम करती है और यह राइटिंग हेल्प और मैसेज समरी जैसे नए फीचर्स का सपोर्ट कैसे करती है। WhatsApp ने बताया कि ये टूल ऑप्शनल हैं। ये डिफॉल्ट तौर पर बंद रहते हैं। अब इसमें यूजर्स को तय करना है कि उन्हें इसका उपयोग करना है या नहीं। राइटिंग हेल्प को अमेरिका और कुछ अन्य देशों में अंग्रेजी भाषा में शुरू किया जा रहा है। वहीं इस साल के आखिर तक इसमें अन्य भाषाओं और क्षेत्रों का सपोर्ट जोड़ने का प्लान है।

आपको बता दें कि WhatsApp ने हाल ही में नया ग्रुप कॉल फीचर भी शुरू किया है, जिनमें इन्वाइट के साथ कॉल शेड्यूलिंग, अटेंडी मैनेजमेंट, कैलेंडर लिंक और कॉल शुरू करने से पहले नोटिफिकेशन शामिल हैं। यूजर्स अब कॉल के दौरान हाथ उठा सकते हैं या रिएक्शन भेज सकते हैं। वहीं कॉल लिंक तैयार करने वालों को किसी के जुड़ने पर अलर्ट मिलते हैं। सभी कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहती हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Feature, Writing Help

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  9. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  10. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.