'अनलिमिटेड रेंज' वाली Vello Bike+ Titanium इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत

EuroBike 2022 इवेंट में ऑस्ट्रिया की एक कंपनी Vello ने Bike+ Titanium ई-बाइक को पेश किया है, जिसकी कीमत €4,490 (करीब 3.65 लाख रुपये) है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 जुलाई 2022 16:00 IST
ख़ास बातें
  • Vello Bike+ Titanium को EuroBike 2022 इवेंट में पेश किया गया है
  • यूरोप में इसकी कीमत €4,490 (करीब 3.65 लाख रुपये) है
  • इंटीग्रेटेड हब मोटर की बदौलत यह 25 kmph की टॉप स्पीड पकड़ सकती है

Vello Bike+ Titanium की यूरोप में कीमत €4,490 (करीब 3.65 लाख रुपये) है

Vello नाम के एक ई-बाइक और एसेसरीज ब्रांड ने अपनी नई इलेक्ट्रिक साइकिल Bike+ Titanium को EuroBike 2022 इवेंट में पेश किया। यह ई-बाइक प्रीमियम फीचर्स से लैस आती है, इसलिए इसे खरीदने के लिए आपको मोटी रकम चुकानी होगी। ई-साइकिल को फिलहाल यूरोप में पेश किया गया है। Vello का दावा है कि Titanium ई-बाइक में अनलिमिटेड रेंज मिलती है। इसके अलावा, इसे दुनिया की सबसे हल्की इलेक्ट्रिक साइकिल होने की बात भी कही गई है।

EuroBike 2022 इवेंट में ऑस्ट्रिया की एक कंपनी Vello ने Bike+ Titanium ई-बाइक को पेश किया है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी अनलिमिटेड रेंज है। इस ई-बाइक की कीमत €4,490 (करीब 3.65 लाख रुपये) है। इसके साथ कई एसेसरीज भी मिलती हैं।
 

वेलो ई-बाइक का वजन सिर्फ 9.9 किलोग्राम है, जबकि इसके नॉन-इलेक्ट्रिक मॉडल का वजन 6.6 किलोग्राम है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया की सबसे हल्की बाइक है। यह ई-बाइक फोल्डेबल है और इसके टाइटेनियम फ्रेम का वजन करीब 2 किलोग्राम है। शायद यही कारण है कि कंपनी ने इस ई-बाइक का नाम Bike+ Titanium रखा है।

Autoevolution के अनुसार, वेलो का कहना है कि आप बाइक को 8 सेकंड के अंदर मोड़ सकते हैं। इसमें इंटीग्रेटेड हब मोटर मिलती है, जिसकी बदौलत यह 25 kmph की टॉप स्पीड पकड़ सकती है। ऊंचाई से उतरते हुए या ब्रेक लगाते समय बैटरी चार्ज करने के लिए बाइक KERS टेक्नोलॉजी का उपयोग करती है। इसका मतलब है कि इसकी सेल्फ-चार्जिंग क्षमता कंपनी के दावे अनुसार काफी अच्छी है, जिसके कारण आपको बैटरी को मेन इलेक्ट्रिक सॉकेट से चार्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी। फुल चार्ज करने पर Bike+ Titanium ई-बाइक 50 km की रेंज देती है।
Advertisement

ढ़लान को मापने वाले सेंसर की वजह से इसकी परफॉर्मेंस अपने आप एडजस्ट होती है। इसमें स्पीड और माउंटेन ड्राइव सेटिंग्स के साथ एक वैकल्पिक Schlumpf ड्राइव गियर सिस्टम भी मिलता है। इस बाइक में चलते-फिरते जानकारी और जीपीएस नेविगेशन प्राप्त करने के लिए ऐप कनेक्टिविटी सपोर्ट भी है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक लॉक, एंटी-थेफ्ट तकनीक और एक्सटर्नल रिमोट कंट्रोल भी मिलता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.