हैकर्स की टूटेगी कमर, Google के नए फीचर से अब सर्च रिजल्ट से हटा पाएंगे प्राइवेट डाटा

नई Google प्राइवेसी पॉलिसी का उद्देश्य निजी जानकारी को चुराने वाले मैलिसियज ग्रुप्स या हैकर्स के दायरे को कम करना है जो कि लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 2 मई 2022 10:01 IST
ख़ास बातें
  • अब यूजर्स को सर्च रिजल्ट से अपना निजी डाटा हटवाने का ऑप्शन मिलेगा।
  • टेक दिग्गज Google ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में संशोधन किया है।
  • इससे निजी जानकारी को चुराने वाले हैकर्स को नुकसान होगा।

अब यूजर्स को सर्च रिजल्ट से अपना निजी डाटा हटवाने का ऑप्शन मिलेगा।

Photo Credit: Unsplash

टेक दिग्गज Google ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में संशोधन किया है, जिससे अब यूजर्स को सर्च रिजल्ट से अपना निजी डाटा हटवाने का ऑप्शन मिलेगा। अब यूजर्स अपने फोन नंबर, ईमेल एड्रेस, फोटो और नाम समेत अन्य निजी जानकारी को हटवा सकते हैं। इस प्रकार की निजी जानकारी (PII) को सर्च इंजन रिजल्ट से हटा दिया जाएगा। अगर आप इस प्रकार की जानकारी हटवाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए गूगल को एक रिक्वेस्ट भेजनी होगी। आपको बता दें कि गूगल ने सर्च से निजी जानकारी हटाने के लिए रिक्वेस्ट का ऑप्शन यूजर्स को पहले भी दिया था, लेकिन अब इसमें विस्तार किया गया है।

नई Google प्राइवेसी पॉलिसी का उद्देश्य निजी जानकारी को चुराने वाले मैलिसियज ग्रुप्स या हैकर्स के दायरे को कम करना है जो कि लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आइडेंटिटी चुराना, नजर रखना और अन्य फाइनेंशियल फ्रॉड की कोशिशों को कम किया जा सकता है। पहले यूजर्स गूगल से निजी डाटा को सर्च रिजल्ट से हटाने कि रिक्वेस्ट कर सकते थे, लेकिन यह सिर्फ आईडी नंबर, बैंकिंग इंफॉर्मेशन, सिग्नेचर की फोटो और मेडिकल रिकॉर्ड तक शामिल था। गूगल प्ले स्टोर में सिक्योरिटी सेक्शन गूगल द्वारा लगाए गए सिक्योरिटी उपायों में से एक था।

इसलिए, वर्तमान का तरीका प्राइवेसी से संबंधित और निजी डाटा के कवरेज का विस्तार करता है जिसे सर्च रिजल्ट में दिखने से बचाया जा सकता है। फिजिकल एड्रेस, ईमेल एड्रेस और फोन नंबर के अलावा यूजर्स हैकर्स से अपनी सिक्योरिटी बढ़ा सकते हैं और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल तक पहुंचने से रोक सकते हैं। यूजर्स अपने पीआईआई वाले यूआरएल के रजिस्ट्रेशन को किकस्टार्ट करने के लिए गूगल सपोर्ट पेज जा सकते हैं जिसे सर्च रिजल्ट में दिखाने से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। इस विषय के लिए यूजर्स 1 हजार वेबसाइट्स तक लॉग इन कर सकते हैं।

जब यूजर्स जानकारी हटाने के लिए रिक्वेस्ट करते हैं तो उससे पहले गूगल द्वारा उसकी जांच की जाती है। अगर रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली जाती है तो गूगल सभी सर्च रिजल्ट से निजी पर्सनल इंफॉर्मेशन वाले URL को हटाएगा। यह प्रोसेस ज्यादा मजबूत हो सकता है, क्योंकि पब्लिक इंफॉर्मेशन को सर्च रिजल्ट से प्रतिबंधित किया जा सके। गूगल की ग्लोबल पॉलिसी लीड फॉर सर्च, मिशेल चांग के एक स्टेटमेंट में यूजर्स की सिक्योरिटी के लिए एक डायनेमिक पॉलिसी की जरूरत को दिखाया गया था। ऐसे में इस बात पर जोर दिया गया था कि सर्च रिजल्ट हटाने के लिए किसी भी रिक्वेस्ट को स्वीकार करने से पहले गूगल एक मजबूत मैकेनिज्म का इस्तेमाल करेगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Google Search Result, Google Privacy Policy

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  10. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.