UP Board 10th Result 2024: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट रोल नम्बर से ऐसे करें चेक

ध्यान रहे कि रिजल्ट डाउनलोड करके न छोड़ें। इसका प्रिंट निकालकर रख लें। यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं की मार्कशीट न मिलने तक यह प्रिंट आगे एडमिशन, जॉब आदि में काम आ सकता है। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2024 12:03 IST
ख़ास बातें
  • बोर्ड की ओर से दोपहर 2 बजे बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित किए जाने हैं।
  • कैंडिडेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • कैंडिडेट अपनी रिजल्ट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड के एग्जाम रिजल्ट आज घोषित होने वाले हैं।

UP Board 10th Result 2024: यूपी बोर्ड के एग्जाम रिजल्ट आज घोषित होने वाले हैं। बोर्ड की ओर से दोपहर 2 बजे बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित किए जाने हैं। ऐसे में कैंडिडेट बोर्ड के रिजल्ट्स को चेक करने के लिए उत्साहित हो रहे होंगे। हम आपको बता रहे हैं कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया क्या है। 

UP Board Result 2024 जारी होने के बाद कैंडिडेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ये वेबसाइट्स हैं- results.upmsp.edu.in, upmsp.edu.in और upresults.nic.in वेबसाइट्स। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् अब से कुछ ही देर में Class 10 Result 2024 की घोषणा करने जा रही है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद कैंडिडेट अपनी रिजल्ट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं। 
 

UP Board Class 10 Result 2024 रोल नंबर से चेक करें

हम आपको नीचे विस्तार से वे सभी स्टेप्स बता रहे हैं जिन्हें फॉलो करके कैंडिडेट अपना रिजल्ट यहां पर चेक कर सकते हैं। 
  • सबसे पहले कैंडिडेट यूपी बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जाए।
  • यहां आने के बाद होम पेज पर upmsp.edu.in 10th result 2024 लिंक मिलेगा। इस लिंक पर क्लिक करें। (लिंक 2 बजे एक्टिव हो जाएगा)
  • क्लिक करने के बाद UP Board Login पेज खुलेगा। यहां अपना जिला (District) चुनें, परीक्षा का साल (Year) चुनें और उसके बाद UP Board 10th Roll Number भरकर सबमिट करें।
  • सबमिट करने के बाद कैंडिडेट का 10वीं का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगा। 
  • रिजल्ट को आप डाउनलोड भी कर सकते हैं, और इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
ध्यान रहे कि रिजल्ट डाउनलोड करके न छोड़ें। इसका प्रिंट निकालकर रख लें। यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं की मार्कशीट न मिलने तक यह प्रिंट आगे एडमिशन, जॉब आदि में काम आ सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy A56 5G की ये डील
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  8. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  9. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  10. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.