Twitter सेलिब्रिटी हैकर को हुई 5 साल की जेल, क्रिप्टो स्कैम और मनी लॉन्डरिंग के भी आरोप

ओ'कॉनर और उसके सहयोगियों ने एक बड़ी क्रिप्टोकरेंसी कंपनी से क्रिप्टोकरेंसी चुराने के लिए सिम स्वैप अटैक से जुड़ी एक सोची समझी साजिश रची थी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 जून 2023 19:21 IST
ख़ास बातें
  • जोसेफ जेम्स ओ'कॉनर को पांच साल की जेल की सजा सुनाई गई है
  • हैकिंग, मनी लॉन्ड्रिंग, साइबरस्टॉकिंग सहित कई अन्य मामलों में मिली सजा
  • क्रिप्टोकरेंसी में 794,000 डॉलर चुराने की योजनाओं में भी भूमिका निभाई थी

Joseph James O’Connor को स्पेन से हिरासत में लिया गया था

Photo Credit: Reuters

जोसेफ जेम्स ओ'कॉनर (Joseph James O'Connor), जो अपने ऑनलाइन उपनाम "PlugwalkJoe" से प्रसिद्ध हैं, अब पांच पांच साल की जेल काटने के लिए तैयार हैं। जोसेफ को स्पेन से पकड़ा गया था और पिछले कुछ समय से उसके ऊपर कई आपराधिक मामलों को लेकर सुनवाई चल रही थी। जोसेफ को कंप्यूटर हैकिंग, मनी लॉन्ड्रिंग और साइबरस्टॉकिंग की साजिश सहित कई साइबर क्राइम के लिए दोषी ठहराया गया था। उसने बराक ओबामा और एलन मस्क जैसी मशहूर हस्तियों के ट्विटर अकाउंट को भी हैक किया था और क्रिप्टोकरेंसी में 794,000 डॉलर चुराने की योजनाओं में भूमिका निभाई थी।

यूनाइटिड स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस (USAO) ने प्रेस रिलीज के लिए जानकारी दी है कि जोसेफ जेम्स ओ'कॉनर को पांच साल की जेल की सजा सुनाई गई है। ट्विटर के इस सेलिब्रिटी हैकर की उम्र 23 साल है, जिसे 26 अप्रैल को स्पेन से हिरासत में लिया गया था। उसे लगभग दो साल पहले स्पेन में जुलाई 2020 में Apple, Uber, Kanye West, Bill Gates, Joe Biden, Obama और Musk सहित 130 से अधिक ट्विटर अकाउंट हैक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

ओ'कॉनर और उसके सहयोगियों ने एक बड़ी क्रिप्टोकरेंसी कंपनी से क्रिप्टोकरेंसी चुराने के लिए सिम स्वैप अटैक से जुड़ी एक सोची समझी साजिश रची थी। सिम स्वैपिंग के जरिए उसने और उसकी टीम ने पीड़ितों के मोबाइल फोन नंबरों पर कंट्रोल हासिल किया और उनके अकाउंट तक एक्सेस लिया। इस तरह हैकर्स ने लगभग 794,000 डॉलर (करीब 6.5 करोड़ रुपये) मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी चुराई, जिसका मूल्य अब बढ़कर 1.6 मिलियन डॉलर हो गया है। 

इसके बाद, चोरी की गई क्रिप्टो कई ट्रांसफर और एक्सचेंजों के जरिए लॉन्डर किया गया, जिनमें से कुछ को बिटकॉइन में परिवर्तित कर दिया गया और ओ'कॉनर के व्यक्तिगत क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज अकाउंट में जमा कर दिया गया।
Advertisement

इतना ही नहीं, ओ'कॉनर के ऊपर एक नाबालिग पीड़िता का पीछा करना और उसे धमकाने का भी आपोर साबित हुआ है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Hacker, Twitter Hacker
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.