महंगाई के दौर में बेहद सस्ता हुआ TVS Ntorq XT, ग्राहकों को होगा हजारों का फायदा

TVS ने Ntorq XT वेरिएंट की कीमत में बदलाव किया है। जून 2022 में TVS Ntorq XT की नई एक्स शोरूम कीमत 97,061 रुपये है जो कि पहले से 5,762 रुपये कम हुई है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जून 2022 18:18 IST
ख़ास बातें
  • TVS NTORQ 125 XT में125cc का इंजन दिया गया है।
  • TVS Ntorq XT की नई एक्स शोरूम कीमत 97,061 रुपये है।
  • TVS Ntorq XT में ट्विन स्क्रीन डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिए गए हैं।

TVS ने Ntorq XT वेरिएंट की कीमत में बदलाव किया है।

Photo Credit: TVS

TVS की लोकप्रिय TVS Ntorq रेंज में बीते माह ड्रम और डिस्क ब्रेक वेरिएंट के साथ-साथ रेस एडिशन, सुपर स्क्वाड एडिशन और रेस XP में Ntorq 125 XT नाम से लाइन वेरिएंट पेश किया गया था। लॉन्च के वक्त उसकी एक्स शोरूम कीमत 1,02,823 रुपये थी जो कि 89,211 रुपये एक्स शोरूम कीमत में आने वाले Race XP के मुकाबले में करीब 13,600 रुपये ज्यादा है।

देश में नए कनेक्टेड जनरेशन को टागरेट करते हुए TVS Ntorq 125 XT अपडेट टेक्नोलॉजी से लैस होने का दावा करता है। इस स्कूटर में 60+ कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ SmartXonnectTM कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म दिया गया है, जिनमें "SmartXtalk" (एडवांस वॉयस असिस्ट) और "Smartxtrack" (सोशल, न्यूज और वेदर) शामिल हैं।

इसके अलावा इस स्कूटर में IntelliGO स्टार्ट स्टॉप टेक्नोलॉजी और एक कलर्ड हाइब्रिड कंसोल भी दिया गया है। कलर ऑप्शन के तौर पर यह एक ड्यूल टोन नियॉन ग्रीन और ब्लैक कलर स्कीम से लैस है जो कि इसे अन्य वेरिएंट से अलग करता है। इस स्कूटर में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और साइड में ब्लू कलर में स्पेसिफिक “XT” लिखा हुआ नजर आता है।
 

TVS Ntorq XT कीमत घटी कीमत


Advertisement
TVS ने Ntorq XT वेरिएंट की कीमत में बदलाव किया है। जून 2022 में TVS Ntorq XT की नई एक्स शोरूम कीमत 97,061 रुपये है जो कि पहले से 5,762 रुपये कम हुई है। स्कूटर की कीमत के हिसाब से यह करीब 5.6 प्रतिशत की भारी कटौती है। यह साफ नहीं है कि लॉन्च के तुरंत बाद Ntorq XT की कीमतें इतनी क्यों घटाई गई हैं।
 

TVS NTORQ 125 XT का इंजन और पावर


इंजन और पावर की बात की जाए तो TVS NTORQ 125 XT में पहले जैसा ही 125cc का 3 वेल्व एयर कूल्ड रेस ट्यून्ड फ्यूल इंजेक्शन RT-Fi इंजन दिया गया है जो कि 7,000 आरपीएम पर 10 एचपी की पावर और 5,500 आरपीएम पर 10.5 Nm का टार्क जनरेट कर सकता है। यह सीवीटी ऑटोमैटिकल गियरबॉक्स से लैस है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसके फ्रंट में टेलीस्कॉपिक फॉर्क और रियर में सिंगल स्प्रिंग के साथ ब्रेक दिए गए हैं। इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। फीचर्स की बात करें तो इस स्कूटर में ट्विन स्क्रीन डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ कलर्ड TFT डिस्प्ले और LCD दी गई है जो कि ग्राफिक्स के साथ स्पीड के लिए लेप टाइमर दिखाती है, फ्यूल की जानकारी देती है और वार्निंग लाइट समेत अन्य फीचर्स से लैस है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.