TVS N Torq 125 Race Edition हुआ फिलीपींस में लॉन्च, इन खास फीचर्स से है लैस

TVS Ntorq 125 Race Edition में 124.8cc का सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रॉक, थ्री वेल्व एयर कूल्ड SOHC, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2023 10:22 IST
ख़ास बातें
  • TVS ने फिलीपींस में TVS N-Torq 125 Race Edition को लॉन्च कर दिया है।
  • TVS Ntorq 125 Race Edition में 124.8cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है।
  • Race Edition में LED DRL के साथ सिग्नेचर LED हेडलैंप्स दी गई हैं।

TVS N Torq 125 Race Edition में 124.8cc का इंजन दिया गया है।

Photo Credit: TVS

भारतीय टू-व्हीलर निर्माता कंपनी TVS ने फिलीपींस में TVS N-Torq 125 Race Edition को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्कूटर को Makina Auto Show में पेश किया है। NTORQ 125 को फिलीपींस में काफी पसंद किया गया था,जिसके चलते अब ग्राहकों के लिए इसका नया एडिशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। आइए TVS N-Torq 125 Race Edition के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

TVS Ntorq 125 Race Edition इंजन और पावर


Advertisement
TVS Ntorq 125 Race Edition में 124.8cc का सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रॉक, थ्री वेल्व एयर कूल्ड SOHC, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है जो कि 7,000 rpm पर 9.25 hp की पावर और 5,500 rpm पर 10.5 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। टीवीएस का कहना है कि यह स्कूटर 90 किमी की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है और सिर्फ 9.1 सेकेंड्स में 0 से 60 किमी की स्पीड पकड़ सकता है।
 

फीचर्स और डिजाइन


Race Edition में LED DRL के साथ सिग्नेचर LED हेडलैंप्स दी गई हैं, इसके अलावा हचार्ड लैंप्स भी हैं। रेस एडिशन स्कूटर में 'रेस एडिशन' डिजाइन के साथ टीवीएस रेसिंग वाले फ्लैग ग्राफिक्स मिलते हैं। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्कूटर तीन कलर ऑप्शन मैट ब्लैक, मैटेलिक ब्लैक और मैटेलिक रेड में आता है। स्कूटर में TVS SmartXonnectTM भी दिया गया है, जिससे राइडर अपने स्मार्टफोन से स्कूटर को कनेक्ट कर सकते हैं। स्कूटर में 60 से ज्यादा फीचर्स के साथ फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
Advertisement

लॉन्च पर बात करते हुए पीटी टीवीएस मोटर कंपनी, इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट डायरेक्टर, श्री जे थंगराजन ने कहा कि “TVS NTORQ 125 लॉन्च के बाद से ही फिलीपींस में जनरेशन जेड कस्टमर्स को काफी पसंद आया है। कनेक्टेड फीचर्स और TVS SmartXonnectTM के चलते इसने खासतौर पर युवाओं के बीच जगह बनाई है। स्कूटर को टीवीएस रेसिंग के तहत डिजाइन किया गया है। आज 1.4 मिलियन से ज्यादा ग्लोबल यूजर्स 'NTORQians' पर होने पर गर्व करते हैं। रेस एडिशन के लॉन्च के साथ हम इस ट्राइब को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।”

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Philippines

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.