जून 2022 में छा गए TVS के टू-व्हीलर्स, Jupiter रहा नंबर -1

जून 2022 में TVS Motor ने कुल 1,93,090 यूनिट्स बेचीं जो जून 2021 में बेची गई 1,45,413 यूनिट्स के मुकाबले में 32.79 प्रतिशत ज्यादा था। इस दौरान कंपनी ने 47,677 यूनिट्स की वृद्धि देखी।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 25 जुलाई 2022 10:38 IST
ख़ास बातें
  • TVS ने जून 2022 में 2,91,882 यूनिट्स की टू-व्हीलर्स सेल का ऐलान किया।
  • TVS Jupiter 62,851 यूनिट्स की बिक्री के साथ घरेलू बिक्री में टॉप पर था।
  • TVS XL मोपेड ने 37,474 यूनिट्स के साथ बिक्री में भी ग्रोथ देखी थी।

Photo Credit: TVS

TVS Motor Company ने जून 2022 में 2,91,882 यूनिट्स की टू-व्हीलर्स सेल का ऐलान किया है, जिसमें घरेलू और निर्यात दोनों शामिल हैं। कंपनी ने जून 2021 के साथ सालाना बिक्री में ग्रोथ और मई 2022 के हिसाब से महीने दर महीने में ग्रोथ देखी थी। इलेक्ट्रिक टू व्हीलर स्पेस में बढ़ी डिमांड को देखते हुए TVS मोटर बीएमडब्ल्यू मोटरराड के साथ इस सेगमेंट में अपनी लाइनअप का विस्तार करने के लिए प्लान बना रहे हैं। ये दोनों कंपनियां आने वाले समय के लिए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और कॉन्सेप्ट की डिमांड को पूरा करने वाले इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म के ज्वाइंट वेंचर का प्लान बना रहे हैं।

जून 2022 में TVS Motor ने कुल 1,93,090 यूनिट्स बेचीं जो जून 2021 में बेची गई 1,45,413 यूनिट्स के मुकाबले में 32.79 प्रतिशत ज्यादा था। इस दौरान कंपनी ने 47,677 यूनिट्स की वृद्धि देखी। मई 2022 में बेची गई 1,91,482 यूनिट्स के मुकाबले में महीने दर महीने की बिक्री में 0.84 प्रतिशत की ग्रोथ देखी।
 

TVS की जून 2022 में घरेलू बाजार में बिक्री


TVS में 62,851 यूनिट्स की बिक्री के साथ TVS Jupiter घरेलू बिक्री में टॉप पर था, जो जून 2021 में बेची गई 31,848 यूनिट्स के मुकाबले 97.35 प्रतिशत ज्यादा था। मई 2022 में बेची गई 59,613 यूनिट्स के मुकाबले महीने दर महीने की बिक्री में 5.43 प्रतिशत इजाफा हुआ था। Jupiter की 32.55 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी ने बीते महीने में बेची गई 37,474 यूनिट्स के साथ XL मोपेड की बिक्री में भी ग्रोथ देखी, जो जून 2021 में बेची गई 35,897 यूनिट्स से 4.39 प्रतिशत अधिक है। वहीं मई 2022 में बेची गई 35,148 यूनिट्स से महीने दर महीने में 6.62 प्रतिशत की वृद्धि थी। इसकी 19.41 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 

इसके बाद तीसरे नंबर पर TVS Ntorq था, जिसकी बिक्री 46.03 प्रतिशत बढ़कर 22,741 यूनिट्स हो गई, लेकिन मई 2022 में बेची गई 26,005 यूनिट्स के मुकाबले में 12.55 प्रतिशत महीने दर महीने कम हो गई। कंपनी ने Apache की बिक्री में भी कमी देखी है जो कि जून 2022 में 44.64 प्रतिशत गिरकर 16,737 यूनिट्स हो गई, क्योंकि जून 2021 में इसकी 30,233 यूनिट्स बेची गईं थी। महीने दर महीने की बिक्री में भी मई 2022 में बेची गई 27,044 यूनिट्स के मुकाबले 38.11 प्रतिशत की गिरावट आई।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TVS Motor Sales, Jupiter, TVS Ntorq

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ASUS ExpertBook Ultra बिजनेस लैपटॉप हुआ ExpertBook P3 और P5 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C81X, C81 हुआ 13MP कैमरा, UNISOC T7250 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Facebook स्टोरीज से फोटो या वीडियो कैसे करें डिलीट
  3. Xiaomi लाई स्टूडेंट्स की पढ़ाई का साथी, 12.1 इंच बड़ा Redmi Pad 2 Pro लर्निंग एडिशन लॉन्च, AI फीचर्स, 12000mAh बैटरी
  4. OnePlus 16 में होगी 240Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, जानें सबकुछ
  5. Boat ने पहला ट्रू वायरलेस Aavante Prime X साउंडबार किया लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. ASUS ExpertBook Ultra बिजनेस लैपटॉप हुआ ExpertBook P3 और P5 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. 33 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 64MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. 600 लीटर क्षमता वाला Mijia Refrigerator Pro Cross किया Xiaomi ने लॉन्च, 10 साल की वारंटी! जानें कीमत
  9. Motorola Edge 70 Pro vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: 40K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.