नवंबर 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 50 टू-व्हीलर और इलेक्ट्रिक स्कूटर, Hero बना नंबर 1

नवंबर 2021 में बेची गई 4,257 यूनिट्स की तुलना में Bullet Electra ने 4,170 यूनिट्स के साथ 2.04 प्रतिशत की गिरावट देखी है। CT110 की बिक्री 73.41 प्रतिशत घटकर 3,509 यूनिट्स रह गई।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2022 11:53 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय बाजार दुनिया में टू-व्हीलर्स के मामले में सबसे बड़ा है।
  • नवंबर 2022 में टू-व्हीलर्स की बिक्री साल दर साल के आधार पर बढ़ी है।
  • Hero Splendor एक बार फिर सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा।

Photo Credit: Hero

भारतीय बाजार दुनिया में टू-व्हीलर्स के मामले में सबसे बड़े बाजारों में से एक है। बीते महीने यानी कि नवंबर 2022 में टू-व्हीलर्स की बिक्री साल दर साल के आधार पर 19.75 प्रतिशत बढ़ी है। बीते साल नवंबर 2021 में बेची गई 9,88,634 यूनिट्स की तुलना में इस साल 11,83,904 यूनिट्स बिकी हैं जो कि 1,95,270 यूनिट्स ज्यादा है। 

बीते कुछ महीनों के जैसे Hero Splendor एक बार फिर सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा। 21.36 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ Splendor की बिक्री नवंबर 2022 में 2,52,875 यूनिट्स रही, जो नवंबर 2021 में बेची गई 1,80,191 यूनिट्स से 40.34 प्रतिशत अधिक थी।

नवंबर 2022 में टॉप 50 टू-व्हीलर की लिस्ट में Honda Activa दूसरे नंबर पर था जो कि नवंबर 2022 में 1,75,084 यूनिट्स की बिक्री के साथ बीते साल नवंबर में बेची गई यूनिट्स 1,24,082 से 41.10 प्रतिशत अधिक थी यूनिट्स के मामले में यह 51,002 अधिक है। Activa ने इस लिस्ट में 14.79 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल की। Honda Activa नवंबर 2022 में टॉप 10 स्कूटर्स में 47.38 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ सबसे अधिक बिकने वाला स्कूटर भी रहा।

टॉप 50 टू-व्हीलर बिक्री नवंबर 2022
Advertisement
Honda CB Shine ने साल दर साल बिक्री में 37.48 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। नवंबर 2021 में बिकीं 83,622 यूनिट से बढ़कर नवंबर 2022 में 1,14,965 यूनिट हो गई, जो 31,343 यूनिट अधिक है। चौथे नंबर 4 पर HF Deluxe है, जिसकी नवंबर 2021 में बेची गई 76,149 यूनिट्स की तुलना में इस साल नंबर में बिकी 65,074 यूनिट्स से 14.54 प्रतिशत गिरावट है। Suzuki Access की बिक्री बीते साल नवंबर में बेची गई 42,481  यूनिट्स की तुलना में 13.26 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 48,113 यूनिट्स रही। वहीं TVS Jupiter ने 7.44 प्रतिशत की साल दर साल वृद्धि देखी।

Bajaj Pulsar 125 ने नवंबर 2021 में बेची 42,311 यूनिट्स की तुलना में 6.76 बढ़ोतरी देखी, इस साल 45,173 यूनिट्स की बिक्री हुई। नई Platina 110 ABS भी इस लिस्ट में शामिल है। इस लिस्ट में Honda CB Unicorn 150 भी शामिल है जो कि नवंबर 2022 में 84.69 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 28,729 यूनिट्स है। TVS Apache की 5.19 प्रतिशत साल दर साल गिरावट के साथ 27,122 यूनिट्स बिकीं, वहीं बीते साल 28,608 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
Advertisement

TVS Raider  ने 26,997 यूनिट्स बिक्री के साथ बढ़ोतरी दर्ज की, RE Classic 350 भी 26,702 यूनिट्स बिक्री के साथ आगे रही, Hero Pleasure की 19,739 यूनिट्स बिकीं। वहीं Ntorq ने 11.24 प्रतिशत गिरावट के साथ 17,003 की बिक्री की जो कि बीते साल नवंबर से 19,157 यूनिट्स थी। Honda Dio ने 88.95 बढ़ोतरी के साथ 16,102 यूनिट्स की बिक्री की।
Advertisement

Hunter की बिक्री 15,588 यूनिट्स रही। Destini की बिक्री 15,411 यूनिट्स, Pulsar 150 की बिक्री 13,557 यूनिट्स, Pulsar 160-200 की बिक्री 13,535 यूनिट्स और Super Splendor की बिक्री 12,713 यूनिट्स रही। वहीं RayZR की बिक्री 12.55 प्रतिशत गिरावट के साथ 10,795 यूनिट्स रही।

इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री नवंबर 2022
Advertisement
TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री 1338.63 प्रतिशत साल दर साल बढ़कर 10,056 यूनिट हुई, जो नवंबर 2021 में सिर्फ 699 यूनिट थी। Ather 450x की बिक्री 8,036 यूनिट्स और Bajaj Chetak की बिक्री 3,346 यूनिट थी। Okinawa Praise Pro की बिक्री 2,549 यूनिट्स रही। Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री की जानकारी नहीं, लेकिन रिटेल सेल्स डाटा के मुताबिक नवंबर 2022 में 16,306 यूनिट्स की बिक्री हुई।

इस लिस्ट में Fascino की यूनिट्स 9,801 यूनिट्स, Burgman की 8,803 यूनिट्स, Radeon की 8,452 यूनिट्स, Bullet 350 की 8,211 यूनिट्स, FZ की 7,988 यूनिट्स, Meteor की 7,694 यूनिट्स और R15 की 7,427 यूनिट्स की बिक्री हुई है। Glamour की 7,402 यूनिट्स, MT15 की 6,335 यूनिट्स, Livoकी 6,089 यूनिट्स, Avenis की 5,231 यूनिट्स और Dream की 4,613 यूनिट्स बिकीं। 

नवंबर 2021 में बेची गई 4,257 यूनिट्स की तुलना में Bullet Electra ने 4,170 यूनिट्स के साथ 2.04 प्रतिशत की गिरावट देखी है। CT110 की बिक्री 73.41 प्रतिशत घटकर 3,509 यूनिट्स रह गई। Vespa 125, Himalayan, H'ness CB350, Zest, Passion, Pep+, Star City, Grazia के साथ Praise Pro की भी बिक्री में साल दर  साल में गिरी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.