अक्टूबर 2024 में बिक्री के मामले में टॉप 5 कार ब्रांड्स में Toyota, Mahindra और MG Motor शामिल, लेकिन Maruti Suzuki...

जबकि Maruti Suzuki अक्टूबर में 1,59,591 यूनिट्स की बिक्री के साथ बाजार में लीडिंग बनी हुई है, लेकिन हाई इन्वेंट्री और प्रतिस्पर्धा के कारण इसे सालाना 5% की गिरावट का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 नवंबर 2024 21:56 IST
ख़ास बातें
  • साल-दर-साल बढ़ोतरी में लीडिंग, Toyota ने 37% की वृद्धि दर्ज की
  • MG मोटर ने सितंबर 2024 में 4,588 यूनिट्स से बढ़कर 53.6% की बढ़ोतरी देखी
  • Maruti Suzuki अक्टूबर में 1,59,591 यूनिट बेचने के साथ रही मार्केट लीडर

Photo Credit: Toyota

अक्टूबर 2024 में, भारत के कार बाजार ने औसत परफॉर्म किया। साल-दर-साल (YoY) और महीने-दर-महीने (MoM) दोनों में कुल बिक्री बढ़ी, लेकिन उम्मीद से कम, खासतौर पर दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए। जहां एक ओर कुछ व्हीकल मैन्युफैक्चरर ने सेल्स के नंबर में अच्ची बढ़ोतरी देखी, तो कुछ को हाई इन्वेंट्री के साथ चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इन्वेंट्री में बड़ी संख्या में गाड़ियों के जमावड़े को कम करने के लिए लगभग सभी ब्रांड्स ने इस फेस्टिव सीजन खरीदारों को जमकर डिस्काउंट और डील्स से आर्कषित किया। इसके चलते अक्टूबर महीने की समाप्ति टॉप छह ब्रांडों के कुल 92.65% मार्केट शेयर के साथ हुई।

रशलेन द्वारा इकट्ठे किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारतीय कार इंडस्ट्री में सालाना आधार पर 1.8% की बढ़ोतरी देखी गई, सेल्स अक्टूबर 2023 में 3,90,853 यूनिट्स की तुलना में 3,97,947 यूनिट्स तक पहुंच गई। MoM की सेल्स भी सितंबर 2024 में बेची गई 3,58,879 यूनिट्स से 10.9% बढ़ गई। सबसे बड़े प्लेयर्स में खिलाड़ियों में, Mahindra , Toyota और MG Motor थे, जबकि Maruti Suzuki और Kia में साल-दर-साल गिरावट देखी गई।
 

Top 5 Brands by Year-on-Year (YoY) Growth

Toyota: साल-दर-साल बढ़ोतरी में लीडिंग, टोयोटा ने 37% की वृद्धि दर्ज की, अक्टूबर 2024 में 28,138 यूनिट्स बेचीं, जबकि एक साल पहले आकंड़ा करीब 20,550 यूनिट्स था। इसके साथ कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर 7.1% हो गया है।

Mahindra: अपने हाल ही में लॉन्च किए गए Thar Roxx की मजबूत सेल्स और XUV700 की कीमत में कटौती के साथ, महिंद्रा ने 54,504 यूनिट्स की बिक्री के साथ 24.7% की सालाना बढ़ोतरी हासिल की। इसके साथ कंपनी का मार्केट शेयर 13.7% पर है।
Advertisement

MG Motor: दोहरे अंकों में बढ़ोतरी को दर्ज करते हुए, एमजी मोटर ने सालाना आधार पर 37.9% की वृद्धि देखी। कंपनी ने 7,045 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपनी अब तक की सबसे अच्छी सेल्स दर्ज की। इस बढ़ोतरी को मुख्य रूप से Windsor EV के लॉन्च से बढ़ावा मिला, जो लॉन्च से साथ ही MG का सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल बन गया था।

Volkswagen: Volkswagen ने साल-दर-साल 9% की मामूली वृद्धि देखी, सेल्स 4,458 यूनिट्स तक पहुंच गई। इसके साथ इसकी बाजार हिस्सेदारी में 0.1% की वृद्धि हुई।
Advertisement

Hyundai: हुंडई ने अपनी स्थिर चढ़ाई जारी रखी, सेल्स सालाना आधार पर 0.8% बढ़कर 55,568 यूनिट्स हो गई। अच्छी MoM परफॉर्मेंस के साथ मिलकर इस बढ़ोतरी ने ब्रांड को 14% की ठोस बाजार हिस्सेदारी बनाए रखने में मदद की है।
Advertisement
 

Top 5 Brands by Month-on-Month (MoM) Growth

MG Motor: MoM बढ़ोतरी में, MG मोटर ने सितंबर 2024 में 4,588 यूनिट्स से बढ़कर 53.6% की जबरदस्त वृद्धि देखी और मार्केट को लीड किया। Windsor EV की पॉपुलेरिटी ने इस स्पाइक में सबसे ज्यादा योगदान दिया।

Skoda: स्कोडा ने अक्टूबर 2024 में 4,079 यूनिट्स की बिक्री के साथ MoM की बिक्री में 23.6% का सुधार किया। यह बढ़ोतरी नए ऑफर और अपडेट के साथ बाजार का ध्यान खींचने के ब्रांड की अच्छी कोशिशों को दर्शाती है।
Advertisement

Toyota: टोयोटा 18.2% MoM बढ़ोतरी के साथ दूसरे स्थान पर रही, जिसकी 28,138 यूनिट की बिक्री बढ़ी। यह असर ब्रांड की प्रतिस्पर्धी कीमत और अपकमिंग मॉडल की घोषणाओं का प्रतीत होता है।

Tata Motors: टाटा मोटर्स ने 17.2% MoM की वृद्धि देखी और 48,133 यूनिट्स बेचीं। हालांकि साल-दर-साल बिक्री में 0.4% की मामूली गिरावट आई, लेकिन महीने-दर-महीने बढ़ोतरी ने टाटा को 12.1% मार्केट शेयर के साथ प्रतिस्पर्धी बनाए रखा।

Jeep: साल-दर-साल गिरावट के बावजूद, जीप ने 16.2% MoM की बढ़ोतरी देखी। इसकी 424 यूनिट्स बिकीं, जिसका मुख्य कारण कंपनी द्वारा दिए गए जबरदस्त प्रोमोशन थे।
 

Leading Brands Overview

जबकि Maruti Suzuki अक्टूबर में 1,59,591 यूनिट्स की बिक्री के साथ बाजार में लीडिंग बनी हुई है, लेकिन हाई इन्वेंट्री और प्रतिस्पर्धा के कारण इसे सालाना 5% की गिरावट का सामना करना पड़ा। Mahindra की बढ़त के साथ Hyundai और Mahindra लगातार मारुति सुजुकी के पीछे चल रहे हैं। टाटा मोटर्स में साल-दर-साल थोड़ी गिरावट देखी गई लेकिन MoM के आधार पर उसका परफॉर्मेंस अच्छा रहा। दूसरी ओर, Kia और Honda को साल-दर-साल और MoM दोनों स्थिति में बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा, जो बाजार में चल रही चुनौतियों को दर्शाता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.