Tata Nexon फेसलिफ्ट का जलवा! नवंबर में बनी नंबर-1 SUV, मारुति ब्रेजा रह गई पीछे!

Tata Nexon facelift : आंकड़ों से पता चला है कि टाटा मोटर्स ने पिछले महीने इस गाड़ी की कुल 14,916 यूनिट्स सेल की।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2023 20:57 IST
ख़ास बातें
  • Tata Nexon facelift की नवंबर में अच्‍छी सेल
  • लगभग 15 हजार यूनिट्स बेच डालीं
  • दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी ब्रेजा

Nexon का ऑल-इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी मौजूद है, जिसके टॉप वर्जन में कंपनी 465 किमी रेंज का दावा करती है।

Photo Credit: tata motors

Tata Motors के लिए नवंबर का महीना शानदार साबित हुआ है। पिछले महीने कंपनी ने अपनी सबसे अधिक मंथली सेल्स की है। एक रिपोर्ट के अनुसार, बीते महीने कंपनी ने Tata Nexon facelift की करीब 15 हजार यूनिट्स सेल कीं और यह गाड़ी फ‍िर से भारत की सबसे ज्‍यादा बिकने वाली एसयूवी बन गई है। टाटा नेक्‍सॉन फेसलिफ्ट ने Maruti Suzuki Brezza, Hyundai Venue और Kia Sonet जैसी गाड़‍ियों को पीछे छोड़ दिया। आइए नेक्‍सॉन की इस कामयाबी को आंकड़ों से समझते हैं। 

नेक्सॉन फेसलिफ्ट को लॉन्‍च हुए ज्‍यादा समय नहीं हुआ। इसकी कीमत कीमत 8.10 लाख रुपये से शुरू होकर 15.5 लाख (एक्स शोरूम) तक जाती है। आंकड़ों से पता चला है कि टाटा मोटर्स ने पिछले महीने इस गाड़ी की कुल 14,916 यूनिट्स सेल की। इस नंबर के साथ नेक्‍सॉन फ‍िर टॉप पर आ गई है। 
Advertisement

दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी ब्रेजा है, जिसने 13,393 यूनिट्स सेल कीं। वहीं, हुंडई वेन्यू ने 11,180 यूनिट्स की सेल करते हुए लिस्‍ट में तीसरा स्‍थान हासिल किया। किआ इंडिया सोनेट की कुल 6,433 यूनिट्स बेची गईं। इसके बाद लिस्‍ट में महिंद्रा एक्सयूवी 300 और निसान मैग्नाइट जैसी गाड़‍ियां शामिल हैं। 

नेक्सॉन के कई पावरट्रेन ऑप्‍शंस हैं। इसे 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो डीजल में लिया जा सकता है। Nexon का ऑल-इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी मौजूद है, जिसके टॉप वर्जन में कंपनी 465 किमी रेंज का दावा करती है। अन्‍य खबरों की बात करें तो टाटा मोटर्स की की इलेक्ट्रिक वीकल (EV) के लिए अगले दो वर्षों में लगभग 10,000 चार्जिंग स्टेशंस लगाने की योजना है। कंपनी ने इसके लिए Chargezone, Glida, Statiq और Zeon जैसे ऑपरेटर्स के साथ टाई-अप किया गया है।  देश के EV सेगमेंट में यह पहले स्थान पर है। इसके पास एक बड़ा EV चार्जिंग नेटवर्क भी है। कंपनी ने देश में 1.15 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वीकल की बिक्री की है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.