Tata Altroz Racer कार हुई लॉन्च, 6 एयरबैग्स के साथ धांसू इंजन और फीचर्स

Tata Altroz Racer में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो कि 5500 आरपीएम पर 120 पीएस की पावर और 1750 से 4000 आरपीएम पर 170 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जून 2024 14:10 IST
ख़ास बातें
  • Tata Altroz Racer की इंट्रोडक्ट्री एक्स शोरूम कीमत 9.49 लाख रुपये है।
  • Tata Altroz Racer में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है।
  • Tata Altroz Racer 6 एयरबैग, वायरलेस चार्जर, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स हैं।

Tata Altroz Racer में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है।

Photo Credit: Tata Motors

Tata Motors ने आज भारतीय बाजार में Tata Altroz Racer को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने कुछ दिनों पहले अपनी इस प्रीमियम हैचबैक की बुकिंग शुरू की थी। इसके अलावा कंपनी ने अल्ट्रोज रेंज में विस्तार करते हुए दो नए वेरिएंट XZ LUX और XZ+S LUX शामिल किए हैं और एक वेरिएंट (XZ+ OS) को अपग्रेड किया है। यहां हम आपको Tata Altroz Racer के इंजन, पावर से लेकर फीचर्स और कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Tata Altroz Racer Price


कीमत की बात की जाए तो Tata Altroz Racer की शुरुआती इंट्रोडक्ट्री एक्स शोरूम कीमत 9.49 लाख रुपये है। यह कार तीन कलर्स प्योर ग्रे, एटॉमिक ऑरेंज, एवेन्यू व्हाइट के ऑप्शन के साथ 3 वेरिएंट आर1, आर2 और आर3 में उपलब्ध होगी। 


Advertisement
Tata Altroz Racer Engine and Power


Tata Altroz Racer स्पोर्टी वेरिएंट में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 5500 आरपीएम पर 120 पीएस की पावर और 1750 से 4000 आरपीएम पर 170 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसमें स्पोर्टी एग्जोस्ट नोट दिया गया है। 


Tata Altroz Racer Features



Tata Altroz Racer में R16 एलॉय व्हील, वॉयस असिस्ट के साथ इलेक्ट्रिक सनरूफ, iRA कनेक्टेड कार टेक, 6 एयरबैग, वायरलेस चार्जर, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, लेदर सीट्स, 17.78 सेमी TFT डिजिटल क्लस्टर, एयर प्यूरिफायर, 26.03 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड क्लस्टर कंट्रोल, वायरलेस एए और एसीपी, 360 डिग्री कैमरा, पीईपीएस, एक्सप्रेस कूल, एलईडी डीआरएलएस, रियर आर्मरेस्ट, रियर वाइपर और वॉश, 4 स्पीकर + 4 ट्वीटर, FATC, प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, फ्रंट फॉग लैंप, रियर डीफॉगर, फ्रंट स्लाइडिंग आर्मरेस्ट, 4 पावर विंडो, इलेक्ट्रिकली एडजेस्टेबल और ऑटोफोल्ड ओआरवीएम, क्रूज कंट्रोल, हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर एसी वेंट, ऑटो हेडलैम्प और रेन सेंसिंग वाइपर शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  3. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.