ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च हुआ Suzuki Avenis 125 स्कूटर, जानें कीमत

Suzuki Avenis 125 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की भारत में कीमत 86,700 रुपये है। वहीं, इसका Race Edition 87,000 रुपये (एक्स शोरूम) में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 नवंबर 2021 17:25 IST
ख़ास बातें
  • Suzuki Avenis 125 की भारत में कीमत 86,700 रुपये (ex-showroom) से शुरू
  • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन से है लैस
  • MotoGP से प्रेरित मैटेलिक ट्राइटन ब्लू शेड का एक खास एडिशन भी लॉन्च

Suzuki Avenis 125 की भारत में कीमत 86,700 रुपये से शुरू होती है

Suzuki Avenis 125 स्कूटर भारत में लॉन्च हो गया है। स्कूटर भले ही इलेक्ट्रिक न हो, लेकिन फीचर्स के मामले में आजकल आने वाले हाई-टेक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स (electric scooters) से कम नहीं है। जैसा कि मॉडल नेम से पता चलता है यह 125cc इंजन से लैस आता है और भारत में मौजूदा महारथियों जैसे कि TVS Jupiter 125, TVS Ntorq, Yamaha RayZR 125 आदि से टक्कर लेगा। Suzuki Avenis 125 की खासयित इसका लुक है। यह दिखने में काफी आकर्षक है और युवा पीढ़ी को लुभाने के लिए इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस डिस्प्ले मिलता है, जो राइडर को उसके कॉल-मेसेज का अलर्ट , टर्न-बाइ-टर्न नेविगेशन दिखाएगा। इसमें यूएसबी चार्जर भी मिलता है।

Suzuki Avenis 125 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की भारत में कीमत 86,700 रुपये है। वहीं, इसका Race Edition 87,000 रुपये (एक्स शोरूम) में खरीदा जा सकता है। ऐवेनिस को ऑरेंज, ब्लैक, व्हाइट और फ्लॉरेसेंट ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें एक खास एडिशन भी मिलेगा, जो MotoGP से प्रेरित है। यह मैटेलिक ट्राइटन ब्लू शेड में आता है।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया, Suzuki Avenis 125 की सबसे बड़ी खासियतों में से एक ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है। राइडर स्कूटर के सिस्टम को अपने स्मार्टफोन से पेयर कर सकता है और इसके बाद स्मार्टफोन पर आने वाले कॉल्स मैसेज के अलर्ट स्कूटर के डिस्प्ले पर दिखाई देंगे। इसके अलावा, स्मार्टफोन या अन्य डिवाइस को चार्ज करने की सुविधा भी स्कूटर में मौजूद है। स्कूटर के फ्रंट में एलईडी हेडलैंप है, जिसमें डीआरएल शामिल है। कुछ अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें साइड स्टैंड इंटरलॉक, डुअल लगेज हूक और एलईडी टेललैंप्स शामिल हैं।

Suzuki Avenis 125 में 124cc का सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन मिलता, जो 8.5bhp की मैक्सिमम पावर और 10Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसे CVT गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Suzuki Avenis 125, Suzuki Avenis 125 Sporty Scooter
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  5. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  6. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  8. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  9. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  10. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.