भारतीयों की पसंदीदा कार Alto बिल्कुल नए डिज़ाइन के साथ होगी लॉन्च, वीडियो हुआ लीक

जापान के लिए नई Suzuki Alto कार Hybrid वर्ज़न में आएगी। वीडियो में कार के इंटीरियर की झलक भी देखने को मिलती है। इसमें डैशबोर्ड में बीच में एक  बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 नवंबर 2021 13:35 IST
ख़ास बातें
  • Suzuki Alto जापान के लिए बना रही है बिल्कुल अलग डिज़ाइन की Alto कार
  • लीक हुए ब्रोचर में दिखाई दिया कार का पूरा डिज़ाइन
  • कई कलर ऑप्शन में पेश होगी कार

Suzuki Alto 2022 को जापान में बिल्कुल नए रंग रूप के साथ पेश किया जाएगा

Maruti Suzuki Alto, यह कार कई भारतीय परिवारों की पहली कार का सपना पूरा कर चुकी है और आज भी इस कार को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी ने अभी तक ऑल्टो के रंग रूप व खासियतों में कई बड़े बदलाव कर भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया है। जहां एक ओर भारतीय कार निर्माता मारुति भारत के लिए नई जनरेशन Alto तैयार करने में लगी है। वहीं, साझेदारी में मौजूद जापारी कार निर्माता कंपनी सुजुकी भी जापान के लिए ऑल्टो के नए जनरेशन को लॉन्च करने के लिए तैयार दिखाई दे रही है। अब, जापान के लिए तैयार की जा रही Alto का डिज़ाइन सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, जिसमें यह कार पिछले सभी वर्ज़न से अलग, बिल्कुल नए अंदाज में दिखाई दे रही है।

Suzuki Garage नाम के एक Instagram अकाउंट पर Alto के नए जनरेशन की तस्वीर शेयर की गई है। यह तस्वीर एक ब्रोचर से ली गई है। इसके अलावा, उसी अकाउंट में एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें डिज़ाइन के साथ-साथ कार के कलर वेरिएंट का पता भी चलता है। नई नेक्स्ट जेनरेशन ऑल्टो अभी तक लॉन्च हुए सभी ऑल्टो वर्ज़न से बिल्कुल अलग है। इस कार का डिज़ाइन डब्बेनुमा है।
 

जापान के लिए नई Suzuki Alto कार Hybrid वर्ज़न में आएगी। वीडियो में कार के इंटीरियर की झलक भी देखने को मिलती है। इसमें डैशबोर्ड में बीच में एक  बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलता है। इसके साथ ही एसी वेंट भी वर्टिकल पोजीशन में रखे गए हैं। कार के कुछ ट्रिम्स सेमी-डिजिटल इंस्ट्रुमेंट कॉन्सोल व स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स से लैस आ सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस तरह के फीचर्स भारतीय Maruti Suzuki Alto में भी दिए जा सकते हैं।

फिलहाल कार के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन, यदि जापानी वर्ज़न भारतीय वर्ज़न के समान पावरट्रेन से लैस होता है, तो हम उस कार में 796cc के 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन की उम्मीद कर सकते हैं। यह इंजन 47bhp की मैक्सिमम पावर व 69Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।सामान्य तौर पर इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।
Advertisement

वहीं, भारत में Maruti Suzuki 1.0-लीटर K10 इंजन के साथ वापसी कर सकती है, जो 67bhp की मैक्सिमम पावर व 90Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह इंज 5-स्पीड मैनुअल के साथ-साथ 5-स्पीड ऑटोमैटिक (AMT) गियरबॉक्स से लैस आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.