बांग्लादेश के रास्ते नेपाल-भूटान में सैटेलाइट इंरटनेट पहुंचाएंगे एलन मस्क, Starlink को भारत में क्यों देरी?

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट प्रोवाइडर कंपनी Starlink अब बांग्लादेश के रास्ते अपनी शुरुआत कर रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जुलाई 2026 12:15 IST
ख़ास बातें
  • स्टारलिंक बांग्लादेश के रास्ते नेपाल और भूटान में इंटरनेट पहुंचाएगी।
  • स्टारलिंक का सैटेलाइट इंटरनेट बिना किसी पाबंदी के मिलेगा।
  • बांग्लादेशी यूजर्स को यह इंटरनेट नहीं मिलेगा।

Starlink सैलेटाइट इंटरनेट सर्विस प्रदान करती है।

Photo Credit: Starlink

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट प्रोवाइडर कंपनी Starlink अब बांग्लादेश के रास्ते अपनी शुरुआत कर रही है। Starlink बांग्लादेश के रास्ते पड़ोसी देशों जैसे कि नेपाल और भूटान में बिना फिल्टर की हुई आईपी ट्रांजिट सर्विस एक्सपोर्ट करेगी। सबसे खास बात यह है कि ऐसा पहली बार है जब किसी सैटेलाइट इंरनेट प्रोवाइडर को बिना पाबंदी के ऐसी मंजूरी मिली है। हालांकि, बांग्लादेश में कंपनी पर अभी भी पाबंदी रहेगी। इस कदम के साथ बांग्लादेश एशिया में इंटरनेट कनेक्टिविटी का हब बनने की राह पर चल रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

डाक, दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद बांग्लादेश टेलीकम्युनिकेशन रेगुलेटरी कमीशन (BTRC) ने स्टारलिंक को यह मंजूरी दी है। हालांकि, बिना फिल्टर की हुई बैंडविड्थ का उपयोग बांग्लादेश के अंदर नहीं किया जा सकेगा और यह घरेलू यूजर्स के लिए देश के मौजूदा इंटरनेट फिल्टरिंग नियमों के दायरे में ही रहेगी।

इसके तहत स्टारलिंक सिर्फ पड़ोसी देशों के ग्राहकों को बिना फिल्टर की हुई IP ट्रांजिट सर्विस दे पाएगा। अगर स्टारलिंक बांग्लादेश से बिना फिल्टर की हुई इंटरनेट बैंडविड्थ एक्सपोर्ट करता है तो वह बांग्लादेश की सरकार को एक कमीशन देगा, जिससे वहां की सरकार को रेवेन्यू मिलेगानेगा। इस फैसले से बांग्लादेश को एक रीजनल इंटरनेट और डेटा ट्रांजिट हब के तौर पर स्थापित करने में मदद मिल सकती है। साथ ही इससे स्थानीय इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को बॉर्डर-पार डेटा ट्रांसमिशन में हिस्सा लेने और विदेशी मुद्रा कमाने का मौका भी मिलेगा।

सरकारी कंपनी के साथ साझेदारी

Advertisement

स्टारलिंक शुरू में बांग्लादेश सबमरीन केबल्स PLC के साथ अपने मौजूदा समझौते के तहत बैंडविड्थ हासिल करेगी। वहीं अगर बांग्लादेश सबमरीन केबल्स पूरी सप्लाई नहीं कर पाता है तो स्टारलिंक समिट कम्युनिकेशंस लिमिटेड और फाइबर@होम लिमिटेड से भी बैंडविड्थ ले सकती है। इसके तहत बांग्लादेश के लिए अपने मौजूदा घरेलू टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करके इंटरनेट सर्विस निर्यात करने का एक नया रास्ता खुला है। Starlink को बांग्लादेश में नॉन-जियोस्टेशनरी सैटेलाइट ऑर्बिट सर्विस देने के लिए 29 अप्रैल 2025 को BTRC से लाइसेंस मिला और उसी साल 8 अगस्त को उसने कमर्शियल कामकाज शुरू किया।

भारत में कब होगी शुरुआत

  • रिपोर्ट के अनुसार, इस डील के तहत स्टारलिंक बांग्लादेश के रास्ते नेपाल और भूटान में इंटरनेट पहुंचाएगी। यह इंटरनेट बिना किसी पाबंदी के मिलेगा।
  • सरकार का इस इंटरनेट पर कोई कंट्रोल नहीं रहेगा। इसके तहत स्टारलिंक बिना रोक टोक के सैटेलाइट इंटरनेट को नेपाल और भूटान में पहुंचाएगी। हालांकि, बांग्लादेशी यूजर्स को यह इंटरनेट नहीं मिलेगा।
  • स्टारलिंक को भारत में 1 साल पहले ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन बाय सैटेलाइट (GMPCS) लाइसेंस मिला था।
  • स्टारलिंक को अभी सिर्फ कामकाज की तैयारी करने और समझौते करने की ही इजाजत मिली है।
  • स्टारलिंक को सर्विस शुरू करने से पहले अभी और भी रेगुलेटरी और सुरक्षा मंजूरियां लेनी होंगी, जिससे इंटरनेट शुरू होने में अभी समय लगेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Starlink, Bangladesh, Nepal, Bhutan, Elon Musk

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.