SL vs PAK T20 Live Streaming: आज T20 वर्ल्डकप में श्रीलंका-पाकिस्तान का मैच, यहां देखें फ्री!

आज का मैच कई मायनों में अहम है। यह मैच ग्रुप बी से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम की किस्मत का फैसला करेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 फरवरी 2026 18:00 IST
ख़ास बातें
  • टूर्नामेंट का यह 50वां मैच है जिसके बाद 5 और मैच बाकी रह जाएंगे।
  • हारने की स्थिति में पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा।
  • ऐसे में न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी।

टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup) में आज सुपर-8 का अहम मैच होने जा रहा है।

Photo Credit: X/ICC

SL vs PAK T20 Live Streaming: टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup) में आज सुपर-8 का अहम मैच होने जा रहा है। टूर्नामेंट में आज श्रीलंका के साथ पाकिस्तान की भिड़ंत होने वाली है। टूर्नामेंट का यह 50वां मैच है जिसके बाद 5 और मैच बाकी रह जाएंगे। कुल मैच 55 होने हैं। आज का मैच कई मायनों में अहम है। यह मैच ग्रुप बी से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम की किस्मत का फैसला करेगा। न्यूजीलैंड को पछाड़कर आगे निकलने के लिए पाकिस्तान को श्रीलंका को लगभग 64 रनों से हराना होगा। वहीं, अगर मैच बारिश के कारण रद्द हुआ तो पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा। ऐसे में न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। 

पाकिस्तान की टीम पर आज जीत का जबरदस्त दबाव देखा जा सकता है। मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद की जा रही है। T20 World Cup 2026 के सभी मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, टैबलेट, और अन्य स्मार्ट डिवाइसेज पर भी लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं। हम आपको यहां पर मैच ब्रॉडकास्ट से संबंधित पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। 

Advertisement

SL vs PAK T20 Live मैच कब और कहां होगा?

SL vs PAK T20 मैच आज यानी 28 फरवरी को खेला जाएगा। यह मैच पल्लेकेले के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

SL vs PAK T20 Live मैच कितने बजे से शुरू होगा?

SL vs PAK T20 मैच सायं 7 बजे (7:00 PM) से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस आधे घंटे पहले, यानी 6.30PM बजे होगा। 

Advertisement

SL vs PAK T20 Live मैच कौन से टीवी चैनल पर आएगा?

SL vs PAK T20 Live मैच TV पर भी देखा जा सकता है। इस मैच को लाइव आप स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। 

SL vs PAK T20 Live लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए कहां देखें?

SL vs PAK T20 Live मैच आप अपने मोबाइल, टैबलेट आदि डिवासेज पर देख सकते हैं। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर होगी। 

Advertisement

SL vs PAK T20 Live मैच फ्री में कैसे देखें?

SL vs PAK T20 Live लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में देख सकते हैं। अगर आपके पास जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है तो फ्री में यह मैच आप सकते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.