Spotify ने घटाई अपने प्लान की कीमत, हुआ सबसे सस्ता म्यूजिक प्लेटफॉर्म, Jio और Youtube को कड़ी टक्कर

लोकप्रिय डिजिटल म्यूजिक और ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Spotify ने भारत में अपने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की कीमतों में काफी कटौती कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 मई 2026 11:25 IST
ख़ास बातें
  • Spotify स्टूडेंट प्लान की कीमत 99 रुपये से 69 रुपये हो गई है।
  • Spotify में इंडिविजुअल प्लान की कीमत 199 रुपये से 139 रुपये हो गई है।
  • Spotify में प्लैटिनम की कीमत पहले 299 रुपये थी और अब भी 299 रुपये ही है।

Spotify

Photo Credit: Unsplash/Thibault Penin

लोकप्रिय डिजिटल म्यूजिक और ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Spotify ने भारत में अपने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की कीमतों में काफी कटौती कर दी है। Spotify अपने यूजर्स के लिए ऐड-फ्री अनुभव को ज्यादा बेहतर बनाने पर काम कर रही है। खासतौर पर स्टूडेंट और निजी यूजर्स को ध्यान में रखते हुए कंपनी अपने प्लान्स में बदलाव कर रही है। आपको बता दें कि कंपनी ने बीते साल स्टैंडर्ड, लाइट और प्लैटिनम मॉडल को पेश किया था। अब कीमतों में कटौती करके Spotify अपने लाइट और स्टैंडर्ड प्लान को मिला रहा है, जिससे यूजर्स ऑफलाइन डाउनलोड और हाई क्वालिटी वाले 320kbps ऑडियो समेत फुल प्रीमियम अनुभव को कम कीमत पर पा सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

कीमत में कटौती के बाद Spotify के प्लान

Advertisement

Spotify में स्टूडेंट प्लान की कीमत पहले 99 रुपये प्रतिमाह थी और अब यह 30 प्रतिशत कटौती के बाद 69 रुपये प्रति माह हो गई है। वहीं इंडिविजुअल प्लान की कीमत पहले 199 रुपये प्रतिमाह थी जो कि अब 139 रुपये प्रति माह हो गई है, जिस पर 30 प्रतिशत की कटौती हुई है। हालांकि, प्लैटिनम की कीमत पहले 299 रुपये प्रतिमाह थी और अब भी 299 रुपये ही है।

पहले 139 रुपये वाला लाइट प्लान ऑफलाइन डाउनलोड या हाई क्वालिटी वाली ऑडियो की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाता था। अब स्टैंडर्ड प्लान की कीमत घटाकर 139 रुपये करने के साथ ही Spotify ने लाइट प्लान को पूरी तरह से बंद कर दिया है। यूजर्स को अब इस प्लान की कीमत में ही कई फीचर्स की सुविधा मिल रही है। आपको बता दें कि 69 रुपये की कीमत पर Spotify अब युवाओं के लिए सबसे किफायती म्यूजिक प्लेटफॉर्म बन गया है जो कि JioSaavn और YouTube Music को सीधे तौर पर कड़ी टक्कर दे रहा है।

अगर आप नए यूजर हैं तो आप इन कीमतों पर Spotify ऐप और वेबसाइट पर तुरंत लाभ पा सकते हैं। 199 रुपये वाले पुराने इंडिविजुअल प्लान के मौजूदा सब्सक्राइबर्स के लिए Spotify अगले बिलिंग साइकिल में नए 139 रुपये वाले प्लान से बदल देगा या ऐप सेटिंग्स में एक आसान स्विच बटन प्रदान करेगा।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Spotify, Spotify Plan Price, Spotify Premium Plan, Jio, Youtube

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  3. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.