गिलहरियां मांस भी खाती हैं! करती हैं इस जीव का शिकार ...

गिलहरियां चूहे जैसे दिखने वाले जीव वोल (Vole) का शिकार भी करती हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2024 16:11 IST
ख़ास बातें
  • गिलहरियां बदलते पर्यावरण के साथ बदल रही हैं
  • ये वोल का शिकार भी करने लगी हैं
  • गिलहरियों को दुनिया में सबसे परिचित स्तनधारी के रूप में जाना जाता है

पहली बार ऐसा देखा गया है जब गिलहरी जीवित कशेरुकियों का शिकार करती हुई देखी गई हैं।

Photo Credit: iStock/Robbie Ross

गिलहरियों को अगर आप सिर्फ शाकाहारी प्राणी मानते आए हैं तो यह खबर आपको चौंका सकती है। गिलहरियों को पेड़ों पर रहने वाला और फल-बीज खाने वाला जीव माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गिलहरी मांस भी खाती हैं? जी हां, कैलिफॉर्निया में जमीन पर रहने वाली गिलहरियां चूहे जैसे दिखने वाले जीव वोल (Vole) का शिकार भी करती हैं। उन्हें मारकर खा लेती हैं! यह काफी चौंकाने वाली बात है क्योंकि इस तरह की घटना पहली बार रिकॉर्ड में आई है। 

गिलहरी की प्रजाति में पहली बार ऐसा देखा गया है जब वह जीवित कशेरुकियों (vertebrates) का शिकार करती हुई देखी गई हैं। स्टडी को Journal of Ethology में पब्लिश किया गया है। इसमें बताया गया है कि कैसे ये गिलहरियां बदलते पर्यावरण के साथ बदल गईं। खासतौर पर लोकल वोल (Vole एक तरह का कुतरने वाला जीव होता है) की बढ़ती आबादी के साथ ये भी बदल गई हैं। 
Advertisement

उत्तरी कैलिफॉर्निया के कई हिस्सों में वोल की आबादी में बढ़ोत्तरी पाई गई है। गिलहरियों के लिए वोल अब उनके खाने के रूप में उपलब्ध हैं। पारंपरिक तौर पर कैलिफोर्निया की जमीनी गिलहरियां या तो शाकाहारी होती हैं या फिर अन्नभक्षी होती हैं। लेकिन अब ये वोल का शिकार भी करने लगी हैं। इससे पता चलता है बदलते पर्यावरण के साथ ये भी अपनी आदतों में बदलाव कर रही हैं। 

स्टडी के प्रमुख ऑथर जेनिफर स्मिथ के अनुसार, यह शोध गिलहरियों के बारे में धारणा को बदलने वाला है। गिलहरियों को दुनिया में सबसे परिचित स्तनधारी के रूप में जाना जाता है। लेकिन ये जानवर काफी लचीले स्वभाव के साबित हुए हैं और तेजी से बदलती दुनिया में जिंदा रहने के लिए खुद को अनुकूल बनाने की क्षमता भी रखते हैं। स्मिथ ने कहा कि गिलहरियों का इस तरह से भोजन की उपलब्धता के आधार पर आदतों को बदलना काफी बड़ा संकेत देता है। संकेत यह कि इनकी तरह ही पृथ्वी पर मौजूद अन्य जीव भी बदलती परिस्थितियों के अनुसार अपने खान-पान की आदतें बदल सकते हैं। इसलिए गिलहरियों पर इस शोध के जरिए अन्य प्रजातियों के भविष्य में होने वाले बर्ताव का अनुमान भी लगाया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava ने लॉन्च किए ₹969 के TWS ईयरबड्स, नॉइस कैंसलेशन फीचर के साथ मिलेगी 30 घंटे की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. URBN के 20,000mAh पावर बैंक से 240W केबल तक 6 नए प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू
  2. Lava ने लॉन्च किए ₹969 के TWS ईयरबड्स, नॉइस कैंसलेशन फीचर के साथ मिलेगी 30 घंटे की बैटरी
  3. 13.36 इंच बड़ी स्क्रीन, 6 स्पीकर, 14700mAh बैटरी वाला टैबलेट इस कंपनी ने किया लॉन्च
  4. 30,000mAh की विशाल बैटरी वाले पावर बैंक, फोन, लैपटॉप सब होगा चार्ज, कीमत ₹1400 से भी कम
  5. Huawei Mate X8 होगा 24 नवंबर को लॉन्च, Kirin 9050 Pro चिप के साथ मिल सकती है 6000mAh बैटरी!
  6. ₹18,999 में मिल रहा 8000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन
  7. 7000mAh बैटरी वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹12 हजार से भी कम, डिस्काउंट अलग से
  8. Asus ExpertBook A7 का सस्ता वेरिएंट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 14 इंच डिस्पले, 8GB रैम, 24 घंटे की बैटरी!
  9. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन ₹4000 डिस्काउंट पर, यहां से खरीदें
  10. ₹3750 डिस्काउंट पर मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.