'श्री हनुमान चालीसा' का नया रिकॉर्ड! YouTube पर 500 करोड़ व्यूज पाने वाला पहला भारतीय वीडियो

इस वीडियो को YouTube पर 10 मई 2011 को अपलोड किया गया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 नवंबर 2025 16:34 IST
ख़ास बातें
  • वीडियो को YouTube पर 10 मई 2011 को अपलोड किया गया था।
  • वीडियो को 5 अरब से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
  • गुलशन कुमार ने टी-सीरीज कंपनी को 1983 में शुरू किया था।

YouTube पर श्री हनुमान चालीसा ने एक बार फिर से नया रिकॉर्ड सेट कर दिया है।

Photo Credit: YouTube

हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) भारत का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो बन गया है जिसने इंटरनेट पर सनसनी पैदा कर दी है। गुलशन कुमार के इस गाने ने यूट्यूब (YouTube) पर नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुलशन कुमार की हनुमान चालीसा का वीडियो यूट्यूब पर सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला वीडियो बन गया है। हनुमान चालीसा को हरिहरन ने अपनी मधुर आवाज दी है जो आज भी करोडों दिलों को छूकर उनमें भक्ति भाव जगा देती है। 

YouTube पर श्री हनुमान चालीसा ने एक बार फिर से नया रिकॉर्ड सेट कर दिया है। यह वीडियो भारत का सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला वीडियो बन गया है। इस वीडियो को YouTube पर 10 मई 2011 को अपलोड किया गया था। जिसके करीबन डेढ़ दशक बाद यह अब तक का सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला वीडियो बन गया है। वीडियो को 5 अरब से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यानी यह ऐसा वीडियो है जिसको 500 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं। गुलशन कुमार ने टी-सीरीज कंपनी को 1983 में शुरू किया था। हनुमान चालीसा का ये वीडियो टी-सीरीज द्वारा ही बनाया गया है, और उनकी कंपनी द्वारा बनाया गया ये वीडियो अब दुनियाभर में छा गया है। 

हनुमान चालीसा के रिकॉर्ड तोड़ वीडियो में गुलशन कुमार भगवान हनुमान जी की मूर्ति के सामने गाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो की लम्बाई 9.42 मिनट की है। वीडियो टी-सीरीज ने 2011 में बनाया था जिसको अब 14 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। वीडियो को 2 करोड़ लाइक्स भी मिल चुके हैं। इस पर 30 लाख के करीब कमेंट्स भी किए गए हैं। साथ ही यूजर्स ने इस वीडियो के 5 अरब व्यूज पार करने पर खुशी भी जाहिर की है। यह यू-ट्यूब पर अबतक देखे गए टॉप 10 वीडियोज में से एक है। 

श्री हनुमान चालीसा को ललित सेन ने रचा है। इस वीडियो का निर्देशन शंभू गोपाल ने किया है। हरिहरन की मखमली आवाज में उपलब्ध यह वीडियो दुनियाभर में श्रद्धालुओं के लिए आस्था, विश्वास और शक्ति का एक स्रोत बनी हुई है जिसे लाखों लोग रोज देखते और सुनते हैं।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.