SBI की बड़ी चूक के कारण खाताधारकों का डेटा खतरे में: रिपोर्ट

अगर आपका भी खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है तो यह खबर खास आपके लिए है। जानें क्या है मामला।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 31 जनवरी 2019 12:56 IST
ख़ास बातें
  • State Bank of India से जुड़े हैं 42 करोड़ से अधिक लोग
  • SBI सर्वर को अब सिक्योर कर लिया गया है
  • सर्वर पर था SBI Quick का अहम डेटा

SBI की बड़ी चूक के कारण खाताधारकों का डेटा खतरे में: रिपोर्ट

अगर आपका भी खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है तो यह खबर खास आपके लिए है। बुधवार यानी 30 जनवरी को सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, State Bank of India से एक बहुत बड़ी चूक हुई है। एसबीआई (SBI) अपने सर्वर को सुरक्षित करना भूल गया था, इसी वजह है कि लाखों खाताधारकों की जानकारी सार्वजनिक होने का खतरा उत्पन्न हो गया था। हालांकि, इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद सर्वर को सिक्योर कर लिया गया है, लेकिन देश के सबसे बड़े बैंक State Bank of India की इस चूक से कई सवाल खड़े होते हैं।   

वेबसाइट TechCrunch की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के मुंबई डेटा सेंटर का सर्वर बिना पासवर्ड के चल रहा था। इसमें एसीआई क्विक के दो महीने का डेटा भी शामिल था। आप लोगों के जानकारी के लिए बता दें कि SBI Quick एक मिस कॉल बैंकिंग सर्विस है। इस सर्विस की मदद से खाताधारक बैलेंस, मिनी स्टेटमेंट, रिक्वेस्ट चेक बुक और अन्य जानकारी प्राप्त करते हैं।
Advertisement

TechCrunch ने बताया कि इस बात की जानकारी एक सिक्योरिटी रिसर्चर ने दी थी। रिसर्चर ने बताया कि SBI सर्वर पर पासवर्ड नहीं लगा था। ऐसे में कोई भी लाखों खाताधारकों के बैंकिंग डेटा जैसे कि मोबाइल नंबर, पार्शल अकाउंट नंबर, अकाउंट बैलेंस और हाल ही में की गई ट्रांजेक्शन को आसानी से एक्सेस कर सकता था।

रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि SBI Quick सर्विस से जुड़े सर्वर से रियल टाइम में जो मैसेज खाताधारकों को भेजे जा रहे थे उन्हें कोई भी एक्सेस किया जा सकता था। TechCrunch की रिपोर्ट में कहा गया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की तरफ से सोमवार यानी 28 जनवरी को तकरीबन 30 लाख मैसेज खाताधारकों को भेजे गए थे। इस बात की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है कि आखिर सर्वर कितने समय से पासवर्ड प्रोटक्ट नहीं था। हमनें इस विषय में SBI से संपर्क किया, लेकिन खबर लिख जाने तक बैंक की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.