Samsung Galaxy F36 5G vs Moto G96 5G vs Redmi Note 14 5G: 20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट फोन?

Samsung Galaxy F36 5G की टक्कर Moto G96 5G और Redmi Note 14 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 जुलाई 2025 08:52 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F36 5G में 6.7 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto G96 5G में 6.67 इंच की फुल HD+ 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi Note 14 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Samsung Galaxy F36 5G vs Moto G96 5G vs Redmi Note 14 5G

Photo Credit: Samsung/Motorola/Redmi

Samsung ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F36 5G में लॉन्च कर दिया है। इस फोन की टक्कर Moto G96 5G और Redmi Note 14 5G से होगी। Samsung Galaxy F36 5G में 6.7 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है। Moto G96 5G में 6.67 इंच की फुल HD+ 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दी गई है। Redmi Note 14 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Samsung Galaxy F36 5G, Moto G96 5G और Redmi Note 14 5G के बीच कंपेरिजन करके विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy F36 5G vs Moto G96 5G vs Redmi Note 14 5G


कीमत
Samsung Galaxy F36 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 17,499 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। वहीं Moto G96 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। जबकि Redmi Note 14 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है।
 
डिस्प्ले
Samsung Galaxy F36 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं Moto G96 5G में 6.67 इंच की फुल HD+ 10 बिट 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स ब्राइटनेस है। जबकि Redmi Note 14 5G में 6.67 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 2400 X 1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 2,100 निट्स तक है।

बैटरी बैकअप
Samsung Galaxy F36 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Moto G96 5G में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W वायर्ड टर्बोपावर चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Redmi Note 14 5G में 5,110mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम
Samsung Galaxy F36 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है। वहीं Moto G96 5G एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड हैलो UI स्किन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। जबकि Redmi Note 14 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Advertisement

प्रोसेसर
Samsung Galaxy F36 5G में Exynos 1380 5nm ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Moto G96 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Redmi Note 14 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है।
Advertisement

कैमरा सेटअप 
Samsung Galaxy M36 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। जबकि Moto G96 5G के रियर में OIS सपोर्ट और f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। और Redmi Note 14 5G के रियर में f/1.5 अपर्चर, OIS सपोर्ट सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-600 प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

 

Samsung Galaxy F36 5G की कीमत कितनी है?

Samsung Galaxy F36 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 17,499 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है।

Moto G96 5G की कीमत कितनी है?

Moto G96 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है।

Redmi Note 14 5G की कीमत कितनी है?

Redmi Note 14 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है।

Samsung Galaxy F36 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

Samsung Galaxy F36 5G में Exynos 1380 5nm ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है।

Moto G96 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

Moto G96 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है।

Redmi Note 14 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

Redmi Note 14 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  2. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  4. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  5. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  6. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  7. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  8. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  9. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  10. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.