Samsung Galaxy Book6 Edge लैपटॉप स्नैपड्रैगन X2 एलीट के साथ लॉन्च, जानें खासियतें

Samsung ने बाजार में अपना नया लैपटॉप Samsung Galaxy Book6 Edge लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 जून 2026 13:07 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Book6 Edge में 16 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy Book6 Edge में 2 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy Book6 Edge में 61.8Wh की लिथियम आयन बैटरी है।

Samsung Galaxy Book6 Edge में 2 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने बाजार में अपना नया लैपटॉप Samsung Galaxy Book6 Edge लॉन्च कर दिया है। Galaxy Book6 Edge में 2 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें 16 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X एंटी रिफ्लेक्टिव टचस्क्रीन डिस्प्ले है। इस लैपटॉप में 61.8Wh की लिथियम आयन बैटरी है जो कि एक बार चार्ज होकर 22 घंटे तक चल सकती है। यहां हम आपको Samsung Galaxy Book6 Edge के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy Book6 Edge Price

Samsung Galaxy Book6 Edge की कीमत USD 2,099.99 (लगभग 1,98,740) है। Galaxy Book6 Edge फिलहाल यूएस में सिर्फ सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह ग्रे ब्लू कलर ऑप्शन और 1TB स्टोरेज के साथ आता है।

Advertisement

Samsung Galaxy Book6 Edge Specifications

Samsung Galaxy Book6 Edge में 16 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X एंटी रिफ्लेक्टिव टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2880×1800 और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन X2 एलीट X2E-88-100 चिपसेट दिया गया है। वहीं क्वालकॉम एड्रेनो जीपीयू और क्वालकॉम हैक्सागन एनपीयू है। इसमें 16GB LPDDR5X और 1TB eUFS इनबिल्ट स्टोरेज है। यह लैपटॉप क्वाड स्पीकर से लसै है, इसके साथ डॉल्बी एटम्स और स्मार्ट ऐम्प है। इसमें ड्यूर ऐरे डिजिटल माइक्रोफोन भी हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस लैपटॉप में 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस लैपटॉप में 61.8Wh की लिथियम आयन बैटरी है जो कि एक बार चार्ज होकर 22 घंटे तक चल सकती है, जिसे 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह लैपटॉप विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस लैपटॉप की लंबाई 355.4 मिमी, चौड़ाई 250.4 मिमी, मोटाई 12.3 मिमी और वजन 1.55 किलो है। यह स्मार्टथिंग्स का सपोर्ट करती है।  कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, 3.5 मिमी हेडफोन जैक, एक एचडीएमआई 2.1 पोर्ट, एक यूएसबी 3.2 और दो USB4 पोर्ट शामिल हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.