Samsung ने लॉन्च किया Bespoke AI Ice Water Purifier, डेली जमा सकता है 8 किलो तक बर्फ

Samsung ने बाजार में एक नया Bespoke AI Ice Water Purifier लॉन्च कर दिया है जो कि डेली 8 किलोग्राम तक बर्फ बनाने की क्षमता के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 फरवरी 2026 12:55 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Bespoke AI Ice Water Purifier की कीमत 2.39 मिलियन KRW है।
  • Samsung Bespoke AI Ice Water Purifier में सफाई पर खास ध्यान दिया गया है।
  • Bespoke AI Ice Water Purifier में 4-स्टेज NSF-सर्टिफाइड फिल्टर है।

Samsung Bespoke AI Ice Water Purifier

Photo Credit: Samsung

Samsung ने बाजार में एक नया Bespoke AI Ice Water Purifier लॉन्च कर दिया है जो कि डेली 8 किलोग्राम तक बर्फ बनाने की क्षमता के साथ आता है। यह वाटर प्यूरिफायर एआई-बेस्ड यूजर्स फ्रेंडली फीचर्स प्रदान करता है। यह नया वाटर प्यूरिफायर डेली 1 हजार तक आइस क्यूब बना सकता है, जिनका कुल वजन 8 किलोग्राम तक होता है। इसमें एक साथ लगभग 100 आइस क्यूब रखने की क्षमता है। इसके अलावा यह 82 प्रकार के हानिकारक पदार्थों को हटा सकता है। यह एआई बेस्ड स्टरलाइजेशन फंक्शन के साथ अधिकतम स्वच्छता प्रदान करता है। यहां हम आपको Bespoke AI Ice Water Purifier के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Bespoke AI Ice Water Purifier Price

Samsung Bespoke AI Ice Water Purifier की कीमत 2.39 मिलियन KRW (लगभग 1,52,395 रुपये) है। Bespoke AI Ice Water Purifier सिर्फ साउथ कोरिया में ही उपलब्ध है। फिलहाल सैमसंग ने ग्लोबल स्तर पर लॉन्च करने की कोई घोषणा नहीं की है।

Advertisement

Samsung Bespoke AI Ice Water Purifier Specifications

Samsung Bespoke AI Ice Water Purifier में सफाई पर खास ध्यान दिया गया है। इस यूनिट में इंटरनल पाइप के लिए इलेक्ट्रोलाइसिस बेस्ड स्टेरिलाइजेशन फीचर है, जो कुछ दिनों बाद सफाई करता है। वहीं आइस बॉक्स और ट्रे की सफाई मासिक स्तर पर होती है और पानी निकालने वाले आउटलेट पर यूवी स्टेरिलाइजेशन है। इससे यूजर्स को खुद ज्यादा रखरखाव नहीं करना पड़ता है और पानी और बर्फ दोनों स्वच्छ रहते हैं। फ्यूरिफिकेश सिस्टम में 4-स्टेज NSF-सर्टिफाइड फिल्टर दिया गया है। यह बैक्टीरिया, माइक्रोप्लास्टिक, लीड और पारा जैसी भारी धातुओं और प्रदूषकों जैसी 82 चीजों को हटा सकता है। यह रोजाना 1,000 आइस क्यूब (लगभग 8 किलो तक) बना सकता है और एक बार में लगभग 100 क्यूब स्टोर कर सकता है।

यह प्यूरीफायर सैमसंग के इकोसिस्टम के साथ इंटीग्रेट है। यह बिक्सबी वॉयस कमांड का सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स बिना हाथ लगाए पानी के तापमान और मात्रा को कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं वॉयस रिकग्निशन परिवार के सदस्यों के बीच अंतर भी कर सकता है और हर किसी का प्रीसेट याद रख सकता है। स्मार्टथिंग्स ऐप के जरिए यूजर्स 50 से 1,000 मिलीलीटर के बीच पानी की मात्रा को एडजेस्ट कर सकते हैं। वहीं गर्म पानी का तापमान 90°C तक सेट कर सकते हैं। फ्रंट में दिया गया टचस्क्रीन कंट्रोल अतिरिक्त सुविधा प्रदान करती है, जिससे सेटिंग्स, मौसम की जानकारी और क्विक एक्सेस शॉर्टकट तक पहुंचा जा सकता है। कॉफी बनाने या बेबी फॉर्मूला तैयार करने के लिए 20 तक कस्टम प्रीसेट सेव किए जा सकते हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  4. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  5. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  6. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  7. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  8. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  9. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  10. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.