ChatGPT को मिलेगी टक्‍कर! Jio और IIT बॉम्‍बे बना रहे ‘Bharat GPT’

Bharat GPT : रिलायंस जियो, टेलीविजन के लिए एक ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) लाने के बारे में भी सोच रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2023 15:54 IST
ख़ास बातें
  • आईआईटी बॉम्‍बे और जियो बना रहे भारतजीपीटी
  • चैट जीपीटी की तरह ही कर सकता है फंक्‍शनिंग
  • आईआईटी बॉम्‍बे के सालाना कार्यक्रम में बोले आकाश अंबानी

अंबानी ने आईआईटी बॉम्‍बे के सालाना कार्यक्रम 'टेकफेस्ट' को संबोधित करते हुए कई जान‍कारियां दीं।

टेलिकॉम सेक्‍टर की दिग्‍गज रिलायंस जियो (Jio) अब एआई की दुनिया में भी छा जाना चाहती है। जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने बुधवार को कहा कि कंपनी ‘इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी', बॉम्‍बे (IIT) के साथ मिलकर 'भारत-जीपीटी' (Bharat GPT) प्रोग्राम पेश करने की कोशिश में लगी है। इसके अलावा रिलायंस जियो, टेलीविजन के लिए एक ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) लाने के बारे में भी सोच रही है। टेलीविजन ऑपरेटिंग सिस्टम की दिशा में कंपनी पिछले कुछ समय से काम कर रही है।

पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, अंबानी ने आईआईटी बॉम्‍बे के सालाना कार्यक्रम 'टेकफेस्ट' को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी के लिए विकास का माहौल तैयार करना बहुत महत्वपूर्ण है और 'जियो 2.0' के कॉन्‍सेप्‍ट पर पहले से काम चल रहा है।
Advertisement

उन्होंने कहा, 'हम आईआईटी, बॉम्‍बे के साथ मिलकर ‘भारत जीपीटी' प्रोग्राम लाने के प्रोजेक्‍ट पर काम कर रहे हैं। हालांकि अभी जेनरेटिव एआई और लैंग्‍वेज मॉडलों के साथ शुरुआती काम ही हुआ है। अगला दशक इन एप्लिकेशन से ही परिभाषित होगा।

आकाश अंबानी ने कहा कि आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (AI), प्रॉडक्‍ट्स और सर्विसेज के हरेक सेक्‍टर में बदलाव लेकर आएगी। एआई को सभी क्षेत्रों में लागू करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। आकाश अंबानी ने यह भी कहा कि उनकी कंपनी मीडिया के क्षेत्र से लेकर वाणिज्य, संचार के क्षेत्र में भी नए प्रॉडक्‍ट्स और सर्विसेज लेकर आएगी। टेलीविजन के लिए जियो अपना ऑपरेटिंग सिस्टम लाने पर गंभीरता से काम कर रही है।
Advertisement

उन्होंने कहा कि कंपनी 5G प्राइवेट नेटवर्क की पेशकश को लेकर उत्साहित है। इसके तहत किसी भी कंपनी को 5G के लिए रिसोर्सेज मुहैया कराए जाएंगे। एआई चैटबॉट की बात करें, तो चैटजीपीटी (ChatGPT) पूरी दुनिया में पॉपुलर हुआ है। माइक्रोसॉफ्ट भी इस दिशा में काम कर रही है। जियो के इस क्षेत्र में आने से भारत को फायदा मिलने की उम्‍मीद है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.