Realme Buds Air8 Pro, Watch S5 भारत में 22 मई को हो रहे लॉन्च, लंबी चलेगी बैटरी, एडवांस मिलेंगे फीचर्स

Realme ने आज अपनी आगामी AIoT लाइनअप में विस्तार करते हुए Realme Buds Air8 Pro और Realme Watch S5 को 22 मई, 2026 को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 मई 2026 13:02 IST
ख़ास बातें
  • Realme Buds Air8 Pro में 55dB तक अल्ट्रा डेप्थ नॉइज कैंसलेशन मिलेगा।
  • Realme Watch S5 में 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मिलेगा।
  • Realme Watch S5 की बैटरी सिंगल चार्ज में 20 दिनों तक चलेगी।

Realme Watch S5 में 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मिलेगा।

Photo Credit: Realme

Realme ने आज अपनी आगामी AIoT लाइनअप में विस्तार करते हुए Realme Buds Air8 Pro और Realme Watch S5 को  22 मई, 2026 को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। ये दोनों डिवाइसेज को Realme 16T 5G के साथ पेश किया जाएगा। इन्हें रियलमी इकोसिस्टम में आसानी से काम करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे डिवाइसेज के बीच आसान कनेक्टिविटी और स्मार्ट इंटरैक्शन संभव हो पाता है। Realme स्मार्टफोन, ऑडियो और वियरेबल डिवाइसेज में एक आसान कनेक्टेड अनुभव प्रदान करता है। आइए  Realme Buds Air8 Pro और Realme Watch S5 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme Buds Air8 Pro और Realme Watch S5 कब होंगे लॉन्च

Realme Buds Air8 Pro और Realme Watch S5 भारतीय बाजार में 22 मई, 2026 को लॉन्च होने वाले हैं। लॉन्च के दिन स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और उपलब्धता के बारे में ज्यादा जानकारी मिलेगी।

Realme Buds Air8 Pro

Realme Buds Air8 Pro को 55dB तक अल्ट्रा डेप्थ नॉइज कैंसलेशन के साथ एक प्रीमियम ऑडियो अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह आसपास के वातावरण के अनुसार इंटेलिजेंट तरीके से कस्टमाइज होता है, जिससे यूजर्स ट्रैवल करते हुए काम करते समय या आराम करते हुए बिना किसी रुकावट के सुन सकते हैं। साथ ही इसमें प्रीमियम ड्यूल DAC ड्राइवर सिस्टम है, जो म्यूजिक, गेमिंग और एंटरटेनमेंट में बेहतर बास, बेहतर क्लैरिटी प्रदान करता है। इसके अलावा AI कॉल नॉइज कैंसलेशन वॉयस की क्लैरिटी को बढ़ाता है, जिससे शोरगुल वाले वातावरण में भी आसान बातचीत सुनिश्चित हो जाती है।

Realme Watch S5

Realme Watch S5 को 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड के साथ एक्टिव और भागदौड़ भरे लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इससे यूजर्स कई एक्टिविटी को आसानी और सटीकता से ट्रैक कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमें दी गई बैटरी 20 दिनों तक चल सकती है। लंबी बैटरी लाइफ से सुनिश्चित होता है कि बार-बार चार्ज करने की जरूरत का झंझट नहीं रहता है। इसके साथ ही यह डेली फिटनेस और डेली रूटीन के लिए बेस्ट डिवाइस साथी बन जाता है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  2. Xiaomi 17T vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: किस फोन में मिलती है ज्यादा वैल्यू? यहां देखें पूरा कंपैरिजन
  3. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  4. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  5. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  2. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  3. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  4. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  6. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  7. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  8. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  9. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
  10. फ्रॉड से बचाव के लिए Aadhaar को कैसे करें लॉक, ये ऐप देगी पूरा समाधान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.