Qubo ने भारत में लॉन्च किए नए कार डैशकैम, अब आराम से कर पाएंगे ड्राइविंग की रिकॉर्डिंग, देखें कैसे हैं फीचर्स

Qubo ने भारतीय बाजार में नए कार Dashcam लॉन्च कर दिए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 मई 2025 16:05 IST
ख़ास बातें
  • Qubo Dashcam Pro 3K की कीमत 10,990 रुपये है।
  • Qubo DashCam Pro 2.7K की कीमत 7,990 रुपये है।
  • Qubo DashCam Pro 2K की कीमत 3,990 रुपये है।

Qubo Dashcam Pro 3K में 5 मेगापिक्सल का सुपर वाइड कैमरा है।

Photo Credit: Qubo

Qubo ने भारतीय बाजार में नए कार Dashcam लॉन्च कर दिए हैं। इस लाइनअप में Sony STARVIS 2 के साथ Qubo Dashcam Pro 3K, Dashcam Pro 2.7K और Dashcam Pro 2K शामिल हैं। Qubo Dashcam Pro 3K में 5 मेगापिक्सल का सुपर वाइड 140° FOV सोनी STARVIS 2 IMX675 सेंसर है। Dashcam Pro 2.7K ड्यूल कैमरा रिकॉर्डिंग का भी सपोर्ट करता है। यहां हम आपको Qubo Dashcam Pro 3K, Dashcam Pro 2.7K और Dashcam Pro 2K के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Qubo Dashcam Pro Price


कीमत की बात की जाए तो Sony Starvis 2 के साथ Qubo Dashcam Pro 3K की कीमत 10,990 रुपये, Qubo DashCam Pro 2.7K की कीमत 7,990 रुपये और Qubo DashCam Pro 2K की कीमत 3,990 रुपये है। ये डिवाइस बिक्री के लिए Qubo की वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट Amazon और अन्य रिटेलर्स पर उपलब्ध है।


Qubo Dashcam Pro 3K Features


Qubo Dashcam Pro 3K एक टॉप एंड मॉडल है, जिसमें 5 मेगापिक्सल का सुपर वाइड 140° FOV सोनी STARVIS 2 IMX675 सेंसर दिया गया है। यह STARVIS 1 वेरिएंट के मुकाबले में बेहतर लो-लाइट परफॉरमेंस, कम ग्लेयर और बेहतर कंट्रास्ट प्रदान करता है, जिसके चलते शार्प और क्लियर रिकॉर्डिंग होती है। इसमें 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी शामिल है जो ड्यूल चैनल रिकॉर्डिंग प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें 3.2 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है जो कि बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करती है। यूजर्स एक बटन के टच पर फ्रंट और रियर कैमरे से लाइव व्यू के बीच टॉगल कर सकते हैं।


Qubo Dashcam Pro 2.7K, DashCam Pro 2K Features


Qubo Dashcam Pro 2.7K ड्यूल कैमरा रिकॉर्डिंग का भी सपोर्ट करता है, जो 2.7K QHD+ फ्रंट रिकॉर्डिंग और FHD रियर रिकॉर्डिंग प्रदान करता है। Dashcam Pro 2K एक सिंगल-यूनिट डैशकैम है जो 120° FOV और 360° रोटेशन के साथ QHD+ रिकॉर्डिंग की सुविधा देता है। ये डैशकैम इमरजेंसी इवेंट रिकॉर्डिंग के लिए एक बिल्ट-इन G-सेंसर और एक बिल्ट-इन सुपरकैपेसिटर से लैस हैं, जो -20°C से 85°C तक के ऑपरेटिंग टेंप्रेचर रेंज के साथ हायर ड्यूराबिलिटी और ज्यादा वेदर रेजिलेंस प्रदान करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें जीपीएस, वाईफाई और Qubo ऐप का कंट्रोल मिलता है। वहीं स्टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 20 हजार से सस्ता खरीदें Samsung का 12GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला फोन! Amazon पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 35000 Pa पावर के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया सबसे एडवांस रोबोट वैक्यूम क्लीनर, जानें कीमत
  2. 20 हजार से सस्ता खरीदें Samsung का 12GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला फोन! Amazon पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. Ather के Rizta S और 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर
  4. Honor X80 GT में मिल सकती है 13,080mAh की पावरफुल बैटरी
  5. Elon Musk का ChatGPT पर तीखा निशाना, बोले "बच्चों को इससे दूर रखें"
  6. कार ड्राइवर्स के लिए गजब गैजेट! 1 डिवाइस करेगा 6 काम, लॉन्च हुआ Portronics Vayu Cop
  7. AI ने Google Maps को बदलकर रख दिया! मैप से पूछ सकेंगे सवाल, मिलेगा 3D नेविगेशन और बहुत कुछ
  8. Nothing Phone 4a, Nothing Phone 4a Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. पूरे परिवार को मिलेगी डिजिटल स्कैम से सुरक्षा! जानें क्या है Trucaller का नया Family Protection फीचर
  10. Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च, 5,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.