पंजाब में हुआ अनोखा चैलेंज: बिना मोबाइल बैठना था 31 घंटे, 55 लोगों ने लिया हिस्सा, केवल...

पंजाब के घोलिया खुर्द गांव में मोबाइल लत रोकने के लिए अनोखा सिट-स्टिल चैलेंज हुआ, जिसमें लोगों को बिना उठे बैठना पड़ा और विजेताओं को कैश व साइकिल मिली।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2025 18:24 IST
ख़ास बातें
  • पंजाब के गांव में मोबाइल लत के खिलाफ अनोखा सिट-स्टिल चैलेंज
  • घंटों बिना उठे बैठने वाले प्रतिभागियों को कैश और साइकिल इनाम
  • 55 लोगों की भागीदारी, सोशल मीडिया पोस्ट देखकर दूर-दूर से पहुंचे

Photo Credit: Unsplah/ Magenta

पंजाब के एक छोटे से गांव में मोबाइल लत के खिलाफ एक अनोखी पहल सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर तेजी से ध्यान खींचा है। घोलिया खुर्द गांव के लोगों ने एक ऐसा आयोजित किया, जिसमें हिस्सा लेने वालों को जमीन पर बैठे रहना था और पूरे समय न मोबाइल इस्तेमाल कर सकते थे, न सो सकते थे, न ही किसी भी वजह से उठ सकते थे। नियम इतने सख्त थे कि वॉशरूम के लिए भी उठने की अनुमति नहीं थी। आयोजकों का मकसद मोबाइल फोन से बढ़ती निर्भरता पर एक पब्लिक मैसेज देना था, और इसी वजह से यह अनूठा लगने वाला चैलेंज तुरंत चर्चा में आ गया।

इस मैराथन में 55 लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग तक शामिल थे। दिलचस्प बात यह रही कि कई लोग दूर-दराज के जिलों से सिर्फ सोशल मीडिया पोस्ट देखकर यहां पहुंचे। प्रतियोगिता के दौरान आयोजकों ने खाने-पीने का इंतजाम भी किया, लेकिन प्रतिभागियों को सबकुछ बैठकर ही करना था। चैलेंज तब तक जारी रहने वाला था, जब तक आखिरी व्यक्ति मैदान में न ठहर जाए, और पहले तीन स्थानों के लिए इनाम भी रखा गया था।

Advertisement

पहले स्थान पर आने वाले को एक नई साइकिल और 4,500 रुपये कैश दिया जाना था। दूसरे स्थान पर 2,500 रुपये और तीसरे नंबर पर 1500 रुपये का इनाम तय किया गया। इस चैलेंज में एंट्री लेने के लिए सभी ने 100 रुपये की फीस भी भरी। हालांकि, TOI के मुताबिक, पहले स्थान में दो विजेता रहें, जिनमें नथुके गांव के 26 वर्षीय सतवीर सिंह और रौली गांव के 28 वर्षीय लवप्रीत सिंह शामिल थें। इन्हें 3,500 रुपये, एक नई साइकिल और एक किलो देसी घी मिला। इसके बाद, 27 वर्षीय चानन सिंह थे, जिन्हें 1,500 रुपये और देसी घी दिया गया।

गांव वालों का कहना है कि यह ईवेंट सिर्फ मजे के लिए नहीं, बल्कि एक मैसेज देने के लिए आयोजित किया गया था कि स्क्रीन से थोड़ी दूरी बनाकर कैसे जिंदगी ज्यादा शांत, तनावमुक्त और परिवार के साथ जुड़ाव वाली बन सकती है। वहीं, आयोजकों ने कहा कि लोग जब फोन से दूर रहते हैं, तो उन्हें एहसास होता है कि उनके पास अपने लिए और परिवार के लिए कितना समय बचता है। इसी सोच के साथ यह अनोखा चैलेंज आज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और कई जगहों पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Punjab, Punjab No Phone Challenge
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.