PUBG: New State में आई एक समस्या, डेवलपर ने अचानक कई अकाउंट्स को किया ब्लॉक

वे खिलाड़ी जो इस बग से प्रभावित हुए हैं और जिनके अकाउंट अस्थायी रूप से बैन किए गए हैं, बग के फिक्स होने के बाद एक्सेस प्राप्त कर लेंगे।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 26 नवंबर 2021 14:52 IST
ख़ास बातें
  • PUBG: New State को 25 नवंबर को मेंटेनेंस के लिए किया गया बंद
  • गेम में कई अकाउंट गलती से इन-गेम आइटम को कर रहे थे क्लेम
  • बग को फिक्स करने तक प्रभावित अकाउंट को किया गया बैन

PUBG: New State को Google Play और App Store से डाउनलोड किया जा सकता है

PUBG: New State ने गुरुवार को एक बग (समस्या) को फिक्स करने के लिए मेंटेनेंस ब्रेक लिया। इस बग के कारण कुछ अकाउंट द्वारा इन-गेम आइटम को गलती से हासिल किया जा रहा था। डेवलपर Krafton ने जानकारी दी है कि जब तक यह समस्या फिक्स नहीं होती, इस बग से प्रभावित अकाउंट को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन प्रतिबंधित अकाउंट वाले प्लेयर्स को मुआवजे के तौर पर कुछ रिवॉर्ड्स भी मिलेंगे। इस हफ्ते की शुरुआत में, PUBG: New State को एक अनिवार्य अपडेट मिला था, जिसके जरिए गेम के एंटी चीट सिस्टम को पहले से मजबूत बनाया गया है। अब, गेम में हैकर्स का पता लगाने में टीम को और आसानी होगी।

एक रिलीज के जरिए, Krafton ने घोषणा की है कि टीम को 25 नवंबर को थोड़े समय के लिए PUBG: New State पर आपातकालीन मेंटेनेंस करना था। इसके पीछे की वजह एक बग था, जिसमें "इन-गेम आइटम को कुछ अकाउंट द्वारा गलती से क्लेम किया जा सकता था।" क्राफ्टन ने यह भी जानकारी दी है कि जब तक बग को फिक्स नहीं कर लिया जाता,  इस बग से प्रभावित अकाउंट का एक्सेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
Advertisement

वे खिलाड़ी जो इस बग से प्रभावित हुए हैं और जिनके अकाउंट अस्थायी रूप से बैन किए गए हैं, बग के फिक्स होने के बाद एक्सेस प्राप्त कर लेंगे। पबजी: न्यू स्टेट इन सभी अकाउंट को एक्सेस मिलने के बाद रिवॉर्ड्स भी देगा।

अपने स्टेटमेंट में, Krafton ने कहा, "हम इस समस्या से प्रभावित सभी लोगों और विशेष रूप से जिनके अकाउंट को अवरुद्ध कर दिया गया है, उनसे माफी मांगते हैं।"
Advertisement

इस हफ्ते की शुरुआत में, PUBG: New State को एक अनिवार्य अपडेट प्राप्त हुआ था, जो गेम में हैकर्स का पता लगाने के सिस्टम में सुधार लाता है। इस अपडेट को इंस्टॉल करना अनिवार्य था। अब, गेम के एंटी-चीटिंग सिस्टम को पहले से मजबूत बना दिया गया है। इस अपडेट को फिलहाल Android ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए रिलीज़ किया गया है और आने वाले समय में इस अपडेट को iOS के लिए भी जारी किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹46 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का बड़ी डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹46 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का बड़ी डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से खरीदें
  2. ₹4000 सस्ता मिल रहा Realme का 50MP Sony कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. सिर्फ 1,000 हजार में दूर हो जाएगी ठंड, फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ये 5 रूम हीटर
  4. Nvidia की अंतरिम सीईओ कोलेट क्रेस्स कौन हैं? जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद मिला पद
  5. Microsoft की सर्विस हुईं ठप, लाखों यूजर्स ने की शिकायत, दुनिया भर में रुक गया काम
  6. दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
  7. PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
  8. Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
  9. BGMI 4.7 Update: रिलीज डेट हुई कंफर्म, गेम में आएंगे नए इवेंट और मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड
  10. Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.