बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत

Portronics Kinetics 8K Mini UPS भारत में लॉन्च हुआ है। इसमें 8000mAh बैटरी, 5 घंटे तक का बैकअप, USB-A, Type-C और कई DC आउटपुट मिलते हैं।

विज्ञापन
अपडेटेड: 1 जून 2026 15:16 IST
ख़ास बातें
  • Portronics Kinetics 8K में 8000mAh बैटरी दी गई है
  • कंपनी 5 घंटे तक पावर बैकअप का दावा करती है
  • Mini UPS में USB-A, Type-C और 12V DC आउटपुट मिलते हैं

Portronics Kinetics 8K Mini UPS 5 घंटे तक का बैकअप दे सकता है

Photo Credit: Portronics

Portronics ने भारतीय बाजार में Kinetics 8K Mini UPS लॉन्च किया है। यह एक कॉम्पैक्ट पावर बैकअप डिवाइस है, जिसे खासतौर पर Wi-Fi राउटर, मॉडेम और चुनिंदा सिक्योरिटी कैमरों के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के मुताबिक बिजली कटने की स्थिति में भी यह डिवाइस इंटरनेट कनेक्टिविटी को चालू रखने में मदद कर सकता है। Kinetics 8K में 8000mAh बैटरी दी गई है और कंपनी का दावा है कि यह 5 घंटे तक का पावर बैकअप देने में सक्षम है।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Portronics Kinetics 8K का MRP 2,999 रुपये रखा गई है। हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत इसे 1,699 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह डिवाइस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, Flipkart और अन्य ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी भी दी जा रही है।

Portronics Kinetics 8K में 8000mAh बैटरी दी गई है। कंपनी का कहना है कि बैकअप समय कनेक्टेड डिवाइस की पावर खपत और यूसेज के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। यह Mini UPS मुख्य रूप से 12V DC Wi-Fi राउटर्स को सपोर्ट करने के लिए तैयार किया गया है। कंपनी के अनुसार यह डिवाइस रिमोट वर्क, ऑनलाइन क्लासेस, वीडियो स्ट्रीमिंग और स्मार्ट सिक्योरिटी सिस्टम के दौरान इंटरनेट कनेक्शन बनाए रखने में मदद कर सकता है।

कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में कई आउटपुट ऑप्शन्स दिए गए हैं। इसमें 5V/2.1A, 9V/2A और 12V/1.5A DC आउटपुट मिलते हैं। इसके अलावा USB-A और Type-C पोर्ट भी दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक इन पोर्ट्स की मदद से ब्रॉडबैंड राउटर, ONT/फाइबर डिवाइस, सिक्योरिटी कैमरा और अन्य लो-पावर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को पावर सप्लाई दी जा सकती है।

Portronics का कहना है कि Kinetics 8K को प्लग-एंड-प्ले डिजाइन के साथ तैयार किया गया है, जिससे इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी जटिल सेटअप की जरूरत नहीं पड़ती। डिवाइस में बिल्ट-इन वेंटिलेशन सिस्टम भी दिया गया है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान हीट मैनेजमेंट में मदद करता है।

Advertisement

डिजाइन की बात करें तो Kinetics 8K को कॉम्पैक्ट और हल्के फॉर्म फैक्टर में पेश किया गया है। कंपनी ने इसे Creme-Ivory कलर फिनिश के साथ लॉन्च किया है। इसकी वजह से इसे राउटर, वर्कस्टेशन या एंटरटेनमेंट सेटअप के साथ आसानी से रखा जा सकता है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  2. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  2. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  3. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  4. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  5. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  6. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  7. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  8. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  9. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.