सिंगल चार्ज में 484 km की रेंज देने वाली Porsche Taycan भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Porsche ने Taycan के साथ ही Macan को भी भारत में लॉन्च कर दिया है। यह नॉन-इलेक्ट्रिक कार है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 नवंबर 2021 19:57 IST
ख़ास बातें
  • Porsche Taycan की भारत में शुरआती कीमत 1.5 करोड़ रुपये है
  • चंद सेकंड में पकड़ सकती है 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार
  • फुल चार्ज में अधिकतम 484 किलोमीटर की रेंज निकालने में सक्षम

Porsche Taycan इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में मैक्सिमम 484 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है

Porsche ने भारत में अपनी फ्लैगशिप हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक कार (Electric Cars in India) लॉन्च की है। Taycan नाम से लॉन्च यह इलेक्ट्रिक कार पावर का पिटारा है और रेंज के मामले में भी यह किसी से कम नहीं है। Porsche Taycan इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में मैक्सिमम 484 किलोमीटर दौड़ सकती है। यह खूबसूरत इलेक्ट्रिक सेडान कार दमदार फीचर्स से लैस है। इसमें 16.8-इंच का विशाल फ्रीस्टैंडिंग कर्व्ड डिज़िटल इंस्ट्रूमेंट पैनल मिलता है। इतना ही नहीं, यह इलेक्ट्रिक कार 3.5 सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

Porsche ने 12 नवंबर को भारत में Taycan इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने की घोषणा की। पोर्श ने इस कार को चार मॉडल्स में पेश किया है, जिसमें Taycan, Taycan 4S, Turbo और Turbo-S शामिल हैं। Taycan 4S, Turbo और Turbo-S मॉडल में एक 'Cross Turismo' ट्रिम भी उपलब्ध होगा। कार को 1.5 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इससे पहले इस मॉडल को ग्लोबल मार्केट में भी उतारा जा चुका है। यहां तक कि, कंपनी दावा कर चुकी है कि ग्लोबल लॉन्च के अगले नौ महीनों के भीतर इसकी दुनियाभर की विभिन्न मार्केट में 28,640 यूनिट्स बेची जा चुकी हैं।

पोर्श ने Taycan इलेक्ट्रिक कार को  सितंबर 2019 में घोषित किया था और कंपनी इस कार को भारत में 2020 की शुरुआत में पेश करने वाली थी, लेकिन कोविड महामारी के चलते लॉन्च को टाल दिया गया था।

Porsche ने Taycan के साथ ही Macan को भी भारत में लॉन्च कर दिया है। यह नॉन-इलेक्ट्रिक कार है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें, तो Porsche Taycan की लंबाई 4,963 mm, चौड़ाई 2,144 mm और ऊंचाई 1,378 mm है। इसका व्हीलबेस 2,900 mm है। यह फोर-डोर कार है। इंटीरियर की बात करें, तो इसमें 16.8-इंच का विशाल फ्रीस्टैंडिंग कर्व्ड डिज़िटल इंस्ट्रूमेंट पैनल मिलता है। इतना ही नहीं, इसमें 8.4 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी है। ईवी को 'पोर्श चार्ज मैप' के साथ तैयार किया जाएगा, जो ड्राइवर को यात्रा के दौरान सभी चार्जिंग स्टेशनों की जानकारी मुहैया कराता है।
Advertisement

Porsche ने इसमें सुरक्षा के लिहाज से भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस कार में कई एयरबैग मिलते हैं। इसके अलावा इसमें ऑटोमेटिक ब्रेकिंग और टकराव की चेतावनी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

Taycan EV में दो इलेक्ट्रिक मोटर हैं, जिन्हें 71kWh या 83.7kWh बैटरी विकल्पों के साथ जोड़ा गया है। इसकी बदौलत यह कार कुल 600hp का मैक्सिमम आउटपुट और 456-484 km की रेंज देने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक कार 3.5 सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  11. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.