दिल्ली में यहां बन रहे थे नकली Samsung Galaxy फोन, पुलिस ने किया पर्दाफाश, जानें सबकुछ

कहीं आप भी नए समझकर नकली Samsung स्मार्टफोन तो नहीं खरीद रहे, जी हां बाजार में फेक स्मार्टफोन को असली सैमसंग फोन बताकर बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2025 12:17 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली में नकली स्मार्टफोन को असली सैमसंग फोन बताकर बेचा जा रहा है।
  • पुलिस ने Samsung Galaxy फोन बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है।
  • दिल्ली पुलिस ने एक अवैध फोन असेंबली और सेल्स ऑपरेशन को पकड़ा है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 में 200MP कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

कहीं आप भी नए समझकर नकली Samsung स्मार्टफोन तो नहीं खरीद रहे, जी हां बाजार में फेक स्मार्टफोन को असली सैमसंग फोन बताकर बेचा जा रहा है। हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस ने फेक Samsung Galaxy स्मार्टफोन बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है जो कि चीनी पार्ट्स और पुराने पार्ट्स को मिलाकर असली जैसे दिखने वाले महंगे स्मार्टफोन तैयार कर रहे थे। पुलिस ने इन गिरोह में शामिल कई लोगों को गिरफ्तार किया है और सैकड़ों फेक Samsung Gaxaly स्मार्टफोन्स भी जब्त किए हैं। आइए फेक Samsung Galaxy स्मार्टफोन बनाने वाली इस घटना के बारे में विस्तार से जानते हैं।

फेक सैमसंग गैलेक्सी फोन रैकेट

दिल्ली पुलिस ने हाल ही में एक अवैध फोन असेंबली और सेल्स ऑपरेशन को पकड़ा है जो कि बड़े स्तर पर फेक Samsung Galaxy फोन को असली बताकर बेच रहा था। करोल बाग में ये छापेमारी की गई, जिसके चलते चार संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया गया। इसमें 512 से ज्यादा फेक गैलेक्सी स्मार्टफोन के साथ-साथ इस गिरोह में उपयोग होने वाले इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स और टूल भी जब्त किए गए।

पुलिस की आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, यह ग्रुप मदरबोर्ड, कैमरे, बैटरी और फ्रेम जैसे कई पार्ट्स विदेशों से (मुख्यतौर पर चीन) से मंगवा रहा था। इन पार्ट्स को पुराने या सामान्य पार्ट्स के साथ मिलाकर ऐसे फोन बनाए जाते थे जो कि सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन जैसे कि Galaxy S Ultra  लाइनअप और Galaxy Fold और Flip सीरीज जैसे नजर आते थे।

इन स्मार्टफोन को असली दिखाने के लिए ये गिरोह एक चाल चलता था, जिसमें जांचकर्ताओं को सैकड़ों फेक IEMI स्टिकर मिले, जिनपर मेड इन वियतनाम लिखा हुआ था। यह खरीदारों को गुमराह करने और नेटवर्क चेक से बचने की एक चाल थी। इनमें से अधिकतर स्मार्टफोन की कीमत भारतीय बाजार में 1 लाख रुपये से ज्यादा है। वहीं यह अवैध कारोबार इन फेक सैमसंग स्मार्टफोन को करीब लगभग 35,000 से 40,000 रुपये में बेच रहा था। इसी तरह भोले-भाले खरीदारों को इन झांसों में फसाया जाता था जो कि वास्तव में असली जैसे लगते थे। पुलिस फिलहाल इस बिजनेस के बड़े नेटवर्क जैसे कि सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.