Philips TAB4304/94 साउंडबार, 3 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Philips साउंडबार और तीन ब्लूटूथ पार्टी स्पीकर लॉन्च हो गए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 नवंबर 2026 09:18 IST
ख़ास बातें
  • Philips TAB4304/94 एक 2.2 चैनल साउंडबार है।
  • Philips TAX2504/94, TAX2304/94 ब्लूटूथ पार्टी स्पीकर्स दिए गए हैं।
  • Philips TAX7404BK/94 पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर मिलते हैं।

Philips TAB4304/94 एक 2.2 चैनल साउंडबार है।

Photo Credit: Philips

Philips ने भारतीय बाजार में ऑडियो प्रोडक्ट्स में विस्तार करते हुए TAB4304/94 2.2 चैनल साउंडबार और तीन ब्लूटूथ स्पीकर TAX2504/94, TAX2304/94 ब्लूटूथ पार्टी स्पीकर और TAX7404BK/94 पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर को लॉन्च कर दिया है। Philips TAB4304/94  एक 2.2 चैनल साउंडबार है। Philips TAX2504/94, TAX2304/94 ब्लूटूथ पार्टी स्पीकर्स में 8 इंच का वूफर और एक ट्वीटर है।  Philips TAX7404BK/94 पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर में 66 मिमी डायनामिक ड्राइवर हैं। आइए Philips TAB4304/94, Philips TAX2504/94, TAX2304/94, Philips TAX7404BK/94 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Philips TAB4304/94, TAX2504/94, TAX2304/94, TAX7404BK/94 Price

Advertisement

Philips TAB4304/94 की कीमत ₹18,999, Philips TAX2504/94 की कीमत ₹6,999, Philips TAX2304/94 की कीमत ₹5,999 और Philips TAX7404BK/94 की कीमत की अभी घोषणा नहीं हुई है। ये साउंडबार और ब्लूटूथ स्पीकर बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart पर उपलब्ध होंगे।

Philips TAB4304/94 Features

Philips TAB4304/94  एक 2.2 चैनल साउंडबार है। वायर्ड सबवूफर के साथ अधिकतम 250W तक का आउटपुट मिलता है। प्रत्येक चैनल के लिए दो फुल रेंज ड्राइवर और सबवूफर में 5.25 इंच के दो वूफर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.4, HDMI-ARC, यूएसबी ऑडियो प्लेबैक, AUX और ऑप्टिकल इनपुट शामिल हैं। यह TV रिमोट कंट्रोल का भी सपोर्ट करता है और इसमें 4 साउंड मोड शामिल हैं। इस साउंडबार में मेटल मेश डिजाइन दिया गया है। इसके अलावा दीवार पर लगाने या टीवी टेबल पर रखने के लिए इसमें इनबिल्ट ब्रैकेट भी हैं।

Advertisement

Philips TAX2504/94, TAX2304/94 Features

Philips TAX2504/94, TAX2304/94 ब्लूटूथ पार्टी स्पीकर्स में 8 इंच का वूफर और एक ट्वीटर दिया गया है। TAX2504 अधिकतम 80W तक का आउटपुट प्रदान करता है। इसमें 1.3 इंच का ट्वीटर भी दिया गया है। जबकि TAX2304 अधिकतम 50W तक का आउटपुट मिलता है। दोनों मॉडल में ट्रेबल और बेस कंट्रोल मिलता है। यह एक वायरलेस माइक्रोफोन से भी लैस है। इसमें कराओके के लिए इको कंट्रोल और माइक्रोफोन वॉल्यूम एडजस्टमेंट के साथ 6.3 मिमी माइक्रोफोन इनपुट मिलता है। TAX2504 में DJ इफेक्ट्स, पार्टी साउंड मोड, स्ट्रोब लाइट्स और X बेस बूस्ट भी शामिल है। कनेक्टिविटी के लिएर ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी-ए प्लेबैक और 3.5 मिमी AUX इनपुट दिया गया है। दूसरे स्पीकर के साथ ट्रू वायरलेस स्टीरियो पेयरिंग का सपोर्ट करते हैं। इनमें डायनामिक लाइटिंग और इनबिल्ट हैंडल दिया गया है। बैटरी एक बार चार्ज होकर 6 घंटे तक चल सकती है।

Philips TAX7404BK/94 Features

Philips TAX7404BK/94 पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर में 66 मिमी के दो 18W वाले डायनामिक ड्राइवर दिए हैं, जिसके साथ कुल मिलाकर अधिकतम 36W तक आउटपुट होता है। यह 80Hz से 18,000Hz की फ्रीक्वेंसी रेंज को कवर करता है। यह A2DP तथा SBC कोडेक के साथ ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट करता है, जिसकी रेंज 10 मीटर तक है। अन्य प्लेबैक ऑप्शंस में यूएसबी, टीएफ कार्ड और AUX इनपुट शामिल है। स्पीकर में कॉलिंग के लिए एक इन बिल्ट माइक्रोफोन भी दिया गया है। इसमें दिए गए बटन या रिमोट के जरिए प्लेबैक कंट्रोल हो सकता है। इसमें दी गई 3,000mAh (7.4V) लिथियम आयन बैटरी दी गई है जो कि फुल वॉल्यूम पर 5 घंटे तक प्लेबैक प्रदान करती है। बैटरी को यूएसबी टाइप-सी केबल से चार्ज किया जा सकता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Philips Soundbar, Philips Bluetooth Speaker

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Philips TAB4304/94 साउंडबार, 3 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Philips TAB4304/94 साउंडबार, 3 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Havells लाया भारत का पहला एजेंटिक AI सीलिंग फैन, बातों को समझेगा और फिर देगा हवा
  3. ₹15000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, विजय सेल्स पर हो रही बचत
  4. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  5. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  6. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  7. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  9. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  10. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.