फ्रांस के म्यूजियम में 900 करोड़ की चोरी! सिक्योरिटी पासवर्ड जानकर आएगी हंसी ...

जांच पड़ताल में सामने आया कि म्यूजियम के सिक्योरिटी कैमरों का पासवर्ड बहुत ही कमजोर था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 नवंबर 2025 07:40 IST
ख़ास बातें
  • केवल 7 मिनट में दो चोरों ने 900 करोड़ की चोरी कर डाली।
  • वीडियो मॉनिटरिंग सिस्‍टम का पासवर्ड 'Louvre' था।
  • जो नाम म्यूजियम का है ठीक वही पासवर्ड भी रखा गया था।

फ्रांस की राजधानी पेरिस के लूव्र म्‍यूजियम में 19 अक्टूबर को 900 करोड़ रुपये की चोरी हुई थी।

Photo Credit: Reuters

कमजोर पासवर्ड (Weak Password) बड़ी ठगी, चोरी, और डकैती की वजह बन सकता है। इसका सबसे ताजा उदाहरण फ्रांस के पेरिस में देखने को मिला जहां पर हाल ही में 900 करोड़ की चोरी को अंजाम दिया गया। रिपोर्ट में सामने आया है कि लूव्र म्‍यूजियम (Louvre Museum) में केवल 7 मिनट में दो चोरों ने 900 करोड़ की चोरी कर डाली। जांच पड़ताल में सामने आया कि म्यूजियम के सिक्योरिटी कैमरों का पासवर्ड बहुत ही कमजोर था। इतने बड़े और प्रसिद्ध म्यूजियम का सिक्योरिटी पासवर्ड इतना कमजोर हो सकता है, आपको भी सोचकर हंसी आ जाएगी। 

कमजोर पासवर्ड बना चोरी की वजह?
फ्रांस की राजधानी पेरिस के लूव्र म्‍यूजियम हुई 900 करोड़ रुपये की चोरी की जांच में एक आश्चर्यजनक बात सामने आई है। चोरों ने सिक्योरिटी कैमरों के रहते भी इतनी बड़ी चोरी कर डाली। 900 करोड़ से ज्यादा के गहने 7 मिनट के भीतर चोरी हो गए। पाया गया है कि वहां के सिक्‍योरिटी कैमरों का पासवर्ड बेहद कमजोर था। वीडियो मॉनिटरिंग सिस्‍टम का पासवर्ड 'Louvre' था। यानी जो नाम म्यूजियम का है ठीक वही पासवर्ड भी रखा गया था। इसने म्यूजियम की सुरक्षा प्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है। 

म्यूजियम को कई बार दी गई थी चेतावनी
हैरान करने वाली बात ये है म्यूजियम को कई सालों से सुरक्षा प्रणाली को ठीक करने को लेकर चेतावनी भी दी जा रही थी लेकिन म्यूजियम प्रबंधन ने इस पर गौर नहीं किया। फ्रांस की राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी (ANSSI) ने 19 अक्टूबर की डकैती की जाँच के दौरान इस कमज़ोरी का पता लगाया। Liberation आउटलेट द्वारा प्राप्त गोपनीय दस्तावेज़ों से पता चला है कि एजेंसी ने पहले भी इसी बेसिक और साधारण पासवर्ड का उपयोग करके म्यूजियम के सर्विलांस सिस्टम के सर्वर तक पहुँच बनाई थी। सिस्टम की इस कमज़ोरी को पहली बार 2014 के एक ऑडिट में बताया भी गया था लेकिन बावजूद इसके लापरवाही जारी रही। 

900 करोड़ रुपये की चोरी और इतना कमजोर पासवर्ड? इसी बात को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इतना कमजोर पासवर्ड क्यों रखा जा रहा था। इसे अपडेट क्यों नहीं किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, चोरों ने म्यूजियम की ऊपरी मंजिल की अपोलो गैलरी से गहने चुराए।  वे एक ट्रक से लगी सीढ़ी का इस्तेमाल करके म्यूजियम के एक सिरे पर लगी खिड़की से अंदर घुसे। चोरों ने दो हाई सिक्‍योरिटी वाले डिस्प्‍ले बॉक्‍स के शीशे तोड़कर 9 कीमती गहने मिनटों में चुरा डाले। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme बंद कर रहा दुनिया के सबसे बड़े आबादी वाले देश में अपना काम, जानें क्यों
#ताज़ा ख़बरें
  1. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
  2. iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक में कंफर्म, आ रहा बड़ा अपग्रेड!
  3. ₹5 की शुरुआती टिकट के साथ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा से शुरू
  4. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  6. भारत में AI बना पहली पसंद, 60% यूजर्स AI चैटबॉट पर सर्च से करते हैं दिन की शुरुआत
  7. Realme बंद कर रहा दुनिया के सबसे बड़े आबादी वाले देश में अपना काम, जानें क्यों
  8. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
  9. Lenovo Legion R9000P हुआ लॉन्च, IJP OLED डिस्प्ले वाला दुनिया पहला गेमिंग लैपटॉप, जानें क्या है इसमें खास
  10. Motorola Edge 70 Max vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60 हजार में कौन सा है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.