पाकिस्तान ने Wikipedia पर लगाया बैन! Facebook, Youtube पर भी इसी वजह से ले चुका है एक्शन

Wikipedia बैन करने को लेकर पाकिस्तान टेलीकॉम अथॉरिटी (PTA) का कहना है कि विकीपीडिया ने दिए गए 48 घंटे के अल्टीमेटम का पालन नहीं किया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 फरवरी 2023 09:23 IST
ख़ास बातें
  • पाकिस्तान ने YouTube पर भी इसी तरह के कंटेंट के कारण बैन लगा दिया था।
  • उसी साल Facebook को भी एक कैम्पेन चलाने के कारण किया था बैन।
  • Tinder और Grindr ऐसे ही कंटेंट के कारण पाकिस्तान में हुए थे ब्लॉक।

Wikipedia को पाकिस्तान में विवादित कंटेंट के चलते बैन कर दिया गया है।

पाकिस्तान (Pakistan) ने फ्री एनसाइक्लोपीडिया प्लेटफॉर्म विकीपीडिया (Wikipedia) को इसके यहां बैन कर दिया है। देश ने विकीपीडिया को ईश्वर निंदा संबंधित कंटेंट हटाने के लिए कहा था। लेकिन 48 घंटे बाद भी जब विकीपीडिया की ओर से वह कंटेंट नहीं हटाया हुआ पाया गया तो विकीपीडिया को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया। पाकिस्तान टेलीकॉम अथॉरिटी ने यह बैन फ्री एनसाइक्लोपीडिया प्लेटफॉर्म पर लगाया है। 

Wikipedia बैन करने को लेकर पाकिस्तान टेलीकॉम अथॉरिटी (PTA) का कहना है कि विकीपीडिया ने दिए गए 48 घंटे के अल्टीमेटम का पालन नहीं किया, इसलिए उस पर बैन लगाना पड़ा। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, विकीमीडिया फाउंडेशन, जो कि विकीपीडिया को भी चलाती है, ने कहा कि विकीपीडिया को बैन करने का मतलब है कि पाकिस्तानी जनता अब को सबसे बड़े ज्ञान भंडार से वंचित रहना पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में ईश-निंदा बहुत अधिक संवेदनशील और भड़काऊ मामला माना जाता है। इसके पहले भी देश Tinder, Facebook और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी बैन लगा चुका है। 

पाकिस्तान टेलीकॉम अथॉरिटी के प्रवक्ता मलाहत ओबैद ने कहा कि विकीपीडिया ने उनके लगातार पत्राचार का कोई जवाब नहीं दिया। जिसमें ईश-निंदा संबंधित कंटेंट को हटाने के लिए कहा गया था। उन्होंने इसमें से कुछ चीजें तो हटा दीं लेकिन पूरा कंटेंट नहीं हटाया। ओबैद ने आगे कहा कि जब तक कि पूरा विवादित कंटेंट प्लेटफॉर्म से नहीं हटाया जाता है, तब तक पाकिस्तान में विकीपीडिया पर बैन बना रहेगा। हालांकि संबंधित सामग्री के पूछे जाने पर इसका खुलासा नहीं किया गया। 

दूसरी ओर, रिपोर्ट के मुताबिक, Wikimedia Foundation का कहना है कि अगर बैन ऐसे ही जारी रहता है तो यह पाकिस्तान से संबंधित जानकारी, इसका इतिहास और संस्कृति से संबंधित जानकारी का एक्सेस हर किसी के लिए बंद कर देगा। यानि कि कोई भी व्यक्ति फिर पाकिस्तान से संबंधित जानकारी को विकीपीडिया पर नहीं देख पाएगा। इससे पहले 2010 में पाकिस्तान ने YouTube पर भी इसी तरह के कंटेंट के कारण बैन लगा दिया था। इसके अलावा उसी साल Facebook को भी एक कैम्पेन चलाने के कारण, जिसमें ईश-निंदा का आरोप था, देश में ब्लॉक किया गया था। यहां तक कि डेटिंग ऐप Tinder और Grindr को भी कुछ ऐसे ही कंटेंट के कारण पाकिस्तान में ब्लॉक कर दिया गया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.