OpenAI GPT-4o कुछ यूजर्स के लिए रोल आउट होना हुआ शुरू, मिला वेब सर्च फीचर

OpenAI GPT-4o आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मॉडल का सोमवार को पेश किया गया था। अब यह कुछ यूजर्स के लिए पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 मई 2024 18:24 IST
ख़ास बातें
  • OpenAI GPT-4o आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मॉडल सोमवार को पेश किया गया।
  • OpenAI GPT-4o अब कुछ यूजर्स के लिए पेश किया जा रहा है।
  • गैजेट्स 360 पर हमें शुक्रवार की सुबह GPT-4o मॉडल तक एक्सेस मिला।

OpenAI ने ChatGPT वेबसाइट को भी नया रूप दिया

Photo Credit: Pexels/Sanket Mishra

OpenAI GPT-4o आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मॉडल सोमवार को पेश किया गया था। अब यह कुछ यूजर्स के लिए पेश किया जा रहा है। कंपनी के नए फ्लैगशिप-ग्रेड AI मॉडल ने चैटबॉट की लैंग्वेज और विजन फीचर्स में काफी सुधार किए हैं। इसके अलावा सवालों की लैंग्वेज और रेफ्रेंस के लिए बेहतर समझ भी मिलेगी। फिलहाल यूजर्स को AI मॉडल लिमिटेड एक्सेस के साथ मिल रहा है और वॉयस और वीडियो फीचर्स इस्तेमाल के लिए उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि, लोग इसके टेक्स्ट और वेब सर्च फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गैजेट्स 360 पर हमें शुक्रवार की सुबह GPT-4o मॉडल तक एक्सेस मिला। इससे कंफर्म होता है कि AI मॉडल भारत में उपलब्ध होगा, जबकि OpenAI के स्प्रिंग अपडेट इवेंट के दौरान इसका खुलासा नहीं किया गया था। हालांकि, यह सिर्फ कुछ स्टाफ मेंबर के लिए ही उपलब्ध था, इसलिए संभावना है कि कंपनी AI मॉडल को धीरे-धीरे पेश कर रही है और हर किसी को इसका इस्तेमाल करने में कुछ हफ्ते लगेंगे। आपको बता दें कि लिमिटेड एक्सेस भी बहुत प्रतिबंधित है। हम लिमिट खत्म होने से पहले लगभग 10 सवाल प्राप्त करने में सक्षम थे और हमें GPT-3.5 पर वापस शिफ्ट होना पड़ा।
 

वर्तमान में यूजर्स दूसरों की तुलना में फास्ट एक्सेस के लिए कुछ भी नहीं कर सकते हैं। हालांकि, ज्वाइन करने के लिए कोई वेटिंग लिस्ट नहीं है। यूजर्स को इस अपडेट के लिए एक OpenAI अपडेट की जरूरत होगी। एक बार GPT-4o उपलब्ध होने पर यूजर्स को वेबसाइट ओपन करने पर एक मैसेज मिलेगा जिसमें साफ किया गया है कि वे अब इसे लिमिटेड कैपेसिटी में एक्सेस कर सकते हैं। अगर आपके एंड्रॉइड या आईओएस ऐप पर भी यही अकाउंट है तो आपको वहां भी मॉडल तक एक्सेस मिलेगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि री-लोड करने पर मैसेज गायब हो जाएगा।
 

यह चेक करने के लिए एक आसान टेस्ट है कि आपके पास GPT-4o है या नहीं। चैटजीपीटी वेबसाइट ओपन करने के बाद आप मार्जिन के अंदर ऊपर बाईं ओर एक मीनू देख सकते हैं। अगर आपके पास GPT-4o तक एक्सेस नहीं है और आप एक फ्री यूजर हैं तो यह ChatGPT 3.5 दिखाएगा और आपको GPT-4 तक एक्सेस के साथ ChatGPT Plus के लिए साइन अप करने का ऑप्शन देगा। हालांकि, अगर आपके पास नए AI मॉडल तक एक्सेस है तो मीनू में किसी भी नंबर की जानकारी नहीं होगी और सिर्फ चैटजीपीटी और चैटजीपीटी प्लस की जानकारी होगी। इसके अलावा पावर के आइकन को दो एलिप्टिकल सर्किल से बदल दिया गया है।
Advertisement

हमने नए AI मॉडल का स्टडी की और इसके रिस्पॉन्स में कुछ सुधार मिले हैं। GPT-3.5 की तुलना में यह अब जवाब को बेहतर फॉर्मेट में दिखाता है। क्रिएटिव जनरेशन भी ज्यादा फ्लूइड है और इसकी 'रोबोटिक' लैंग्वेज का इस्तेमाल काफी कम हो गया है। सबसे बड़ा अपग्रेड यह है कि यह मॉडल आपको नई जानकारी देने के लिए वेब पर सर्च कर सकता है। प्रत्येक वेब बेस्ड सर्च रिजल्ट अब रेफ्रेंस के साथ आता है कि जानकारी प्राप्त करने के लिए किस वेबसाइट का इस्तेमाल किया गया था।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Web Searching

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  2. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  3. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  5. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  8. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.