OnePlus ने OnePlus TV पर वेब ब्राउजिंग ऑफर करने के लिए JioPages से की साझेदारी

टेक्नोलॉजी कंपनी OnePlus (वनप्लस), OnePlus TV पर एक वेब ब्राउजर पेश करने के लिए JioPages के साथ साझेदारी कर रही है। JioPages को टेलीकॉम दिग्गज Reliance Jio द्वारा पेश किया गया है

विज्ञापन
जैसमीन जोस, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2022 10:16 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus TV पर वेब ब्राउजर पेश करने के लिए JioPages के साथ साझेदारी की है।
  • OnePlus TV में ब्राउजिंग फीचर्स का विस्तार होगा।
  • JioPages हिंदी, मराठी, तमिल और गुजराती जैसी कई भाषाओं को सपोर्ट करता है।

OnePlus TV पर एक वेब ब्राउजर पेश करने के लिए JioPages के साथ साझेदारी की है।

Photo Credit: OnePlus

टेक्नोलॉजी कंपनी OnePlus (वनप्लस), OnePlus TV पर एक वेब ब्राउजर पेश करने के लिए JioPages के साथ साझेदारी कर रही है। JioPages को टेलीकॉम दिग्गज Reliance Jio द्वारा पेश किया गया है जो कि एक वेब ब्राउजर, क्रोमियम इंजन माइग्रेशन के जरिए OnePlus TV को ब्राउजिंग ऑप्शन प्रदान करेगा। JioPages में VPN और सिक्योर मोड जैसे नए फीचर्स हैं, जिससे OnePlus TV यूजर्स के लिए कई प्रकार का कंटेंट पहुंच पाता है। यूजर्स के पास कई कैटेगरी में टॉप साइट्स के जरिए ब्राउज करने और अपनी होम स्क्रीन पर क्विकलिंक शामिल करने का ऑप्शन भी है। वनप्लस टीवी यूजर्स तीन ब्राउजिंग मोड्स- स्टैंडर्ड मोड, प्राइवेट मोड और स्टडी मोड में से किया का चयन कर सकते हैं। JioPages को मार्च के मध्य में Android TV पर शुरू किया गया था। यह रीजनल को लैंग्वेज सपोर्ट करता है।
 

विज्ञापनों से छुटकारा


JioPages तेजी से क्रोमियम इंजन माइग्रेशन के जरिए OnePlus TV में ब्राउजिंग फीचर्स का विस्तार करेगा। कंपनी का कहना है कि यह ब्राउजिंग एक्सीपीरियंस को सेफ रखने में मदद करेगा और टीवी स्क्रीन पर डेस्कटॉप जैसा एक्सपीरियंस प्रदान करेगा, साथ ही स्मूथ माउस नेविगेशन और वॉयस सर्च भी प्रदान करेगा। ब्राउजर में क इनबिल्ट एडब्लॉकर भी आता है।
 

ग्लोबल कंटेंट का एक्सेस


Reliance का वेब ब्राउजर ग्लोबल कंटेंट तक एक्सेस को मुमकिन करने और थर्ड पार्टी के ट्रैकिंग और गैर जरूरी ऐड्स को लिमिट में रखने के लिए दो नए फीचर्स वीपीएन और सिक्योर मोड के साथ आएगा। OnePlus TV यूजर्स के पास एक क्लिक के जरिए कई कैटेगरी की टॉप साइट के जरिए ब्राउज करने और अपनी होम स्क्रीन पर पसंद की वेबसाइट्स को क्विकलिंक्स के तौर पर ऐड करने का ऑप्शन होगा। क्विकलिंक्स Jio स्पेसिफिक ऐप्स जैसे JioMart, JioCinema और JioSaavn का एक्सेस प्रदान करता है।
Advertisement
 

कई भारतीय भाषा का सपोर्ट


JioPages हिंदी, मराठी, तमिल और गुजराती जैसी रीजनल लैंग्वेज सपोर्ट के साथ आता है। OnePlus TV यूजर्स तीन ब्राउजिंग मोड्स- स्टैंडर्ड मोड, प्राइवेट मोड और स्टडी मोड में से चयन कर सकते हैं। स्टडी मोड सब्जेक्ट-वायज चैनल सुझावों के साथ-साथ लोकप्रिय एजुकेशनल वेबसाइट्स तक एक्सेस के साथ-साथ एजुकेशनल कंटेंट की क्लास-वायज वैधता प्रदान करता है।

आपको बता दें कि Jiopages ने इस साल मार्च में एंड्रॉयड टीवी पर डेब्यू किया। JioPages ब्राउजर एंड्रॉयड मोबाइल यूजर्स के लिए JioBrowser के अपडेट के तौर पर आया और प्लेटफॉर्म पर 10 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड होने का दावा किया गया है। वेब ब्राउजर 8 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट करता है और इसमें स्मार्ट टीवी यूजर्स के लिए वेब ब्राउजिंग को आसान बनाने के लिए एक अलग वीडियो सेक्शन और एक पीडीएफ रीडर जैसा फीचर है। जियो पेज्स भी एक न्यूज सेक्शन के साथ आया है, जिससे स्मार्ट टीवी व्यूअर्स 8 सपोर्टिड लैंग्वेज में से किसी में भी ट्रेंडिंग न्यूज देख सकें और यहां तक ​​कि बड़ी स्क्रीन पर न्यूज पढ़ने के लिए ई-न्यूज पेपर डाउनलोड कर सकें।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus, JioPages, OnePlus TV
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.