Ola Electric रोज तैयार कर रही 1000 ई-स्‍कूटर, जल्‍द मिलेगा खरीदने का मौका

Ola S1 की शुरुआती कीमत 99,999 रुपये है, जबकि अपग्रेड किए गए Ola S1 Pro की कीमत 1,29,999 रुपये से शुरू होती है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 जनवरी 2022 13:11 IST
ख़ास बातें
  • ओला इलेक्ट्रिक जल्द अपने बाकी कस्‍टमर्स के लिए पर्चेज विंडो खोलेगी
  • अभी रोजाना 1,000 यूनिट्स फैक्‍ट्री में तैयार की जा रही हैं
  • 15 दिसंबर 2021 से डिलीवरी प्रोसेस शुरू किया था कंपनी ने

Ola S1 स्‍कूटर 121 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है, जबकि इसके प्रो मॉडल की रेंज 181 किलोमीटर है।

ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के इलेक्ट्रिक स्‍कूटर जब से इंडिया में लॉन्‍च हुए हैं, उन्‍होंने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। कंपनी ने पिछले साल 30 नवंबर से S1 और S1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलिवरी प्रोसेस स्‍टार्ट करने की बात कही थी। दुनियाभर में चल रही चिप शॉर्टेज की वजह से इसमें देरी हुई। आखिरकार दिसंबर में ओला इलेक्ट्रिक स्‍कूटर की डिल‍िवरी का प्रोसेस शुरू हुआ। अब कंपनी S1 इलेक्ट्रिक स्कूटरों का प्रोडक्‍शन बढ़ा रही है। ओला इलेक्ट्रिक के CEO भावेश अग्रवाल का कहना है कि रोजाना 1,000 यूनिट्स फैक्‍ट्री में तैयार की जा रही हैं। हाल ही में भावेश ने एक ऐलान के जरिए यह कन्‍फर्म किया था कि ओला इलेक्ट्रिक जल्द अपने बाकी कस्‍टमर्स के लिए पर्चेज विंडो खोलेगी।
कंपनी ने दावा किया है कि 15 दिसंबर 2021 से डिलीवरी प्रोसेस शुरू होने के बाद से उसने अपने कस्‍टमर्स को लगभग 4,000 S1 ई-स्कूटर डिलिवर किए हैं। कंपनी का दावा है कि Ola S1 स्‍कूटर 121 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है, जबकि इसके प्रो मॉडल की रेंज 181 किलोमीटर है। कंपनी 750वॉट का एक पोर्टेबल चार्जर भी दे रही है और देश भर में अपना ‘हाइपरचार्जर' नेटवर्क स्थापित कर रही है। दावा है कि इसकी मदद से ई-स्कूटर की बैटरी को केवल 18 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज कर सकते हैं। इतने चार्ज से ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर 75 किलोमीटर की दूरी तय कर सकते हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी ऑफ‍िशियल वेबसाइट में इससे जुड़ी पूरी जानकारी दी है।

Ola S1 की शुरुआती कीमत 99,999 रुपये है, जबकि अपग्रेड किए गए Ola S1 Pro की कीमत 1,29,999 रुपये से शुरू होती है। इन इलेक्ट्रिक स्‍कूटर्स की बुकिंग 15 सितंबर 2021 को शुरू हुई थी। कंपनी ने घोषणा की थी कि उसने पहले दिन 600 करोड़ रुपये की बिक्री की, जो दूसरे दिन 1,100 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। अगर आप ओला इलेक्ट्रिक स्‍कूटर को खरीदने से चूक गए हैं, तो चिंता न करें। जल्‍द यह प्रक्रिया फिर से शुरू होने वाली है।

ओला S1 और ओला S1 प्रो को दो कॉन्फ़िगरेशन में लॉन्च किया गया था - वेनिला ओला एस 1 पर 2.98 किलोवॉट बैटरी और ओला एस 1 प्रो पर 3.97 किलोवाट बैटरी है। Ola S1 के लिए दावा किया गया है कि इसकी रेंज 121 किमी है और टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है। दूसरी ओर, Ola S1 Pro में 181 किमी की रेंज बताई गई है और टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है। वेनिला ओला S1 में नॉर्मल और स्पोर्ट्स नाम के दो राइडिंग मोड्स मिलते हैं जबकि ओला S1 प्रो में नॉर्मल, स्पोर्ट्स और हाइपर राइडिंग मोड मिलते हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.