Nothing Phone (3), Headphone (1) की लीक में कीमत और कलर्स का खुलासा, जानें

Nothing अपने पहले ट्रू फ्लैगशिप Nothing Phone (3) को लॉन्च करने के लिए तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जून 2025 10:33 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone (3) काले और सफेद रंग में आएगा।
  • Nothing Phone (3) के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $799 होगी।
  • Nothing Phone (3) के 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $899 होगी।

Nothing Phone (3) ट्रू फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा।

Photo Credit: Nothing

Nothing अपने पहले ट्रू फ्लैगशिप Nothing Phone (3) को लॉन्च करने के लिए तैयारी कर रहा है, इसके साथ ही ब्रांड अपना ओवर-ईयर हेडफोन Nothing Headphone (1) भी लेकर आ रहा है। हाल ही में लीक में कलर्स और कीमतों के बारे में जानकारी मिली है, जिससे पता चलता है कि यह प्रीमियम मार्केट में एंट्री करेगा। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Nothing अपना नया Phone (3) जुलाई 2025 में लॉन्च करेगा, जिससे ब्रांड मिड-रेंज से फ्लैगशिप सेक्टर में एंट्री करने वाला है। लीकर @MysteryLupin on X के अनुसार, Phone (3) काले और सफेद रंग में आएगा। इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $799 होगी। वहीं 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $899 होगी। सीईओ कार्ल पेई द्वारा पहले £800 (लगभग 92,442 रुपये) कीमत टीज हुई थी, जो कि वर्तमान लीक के अनुरूप हैं। फोन में  ग्लिफ़ इंटरफेस के बजाय कस्टमाइजेबल डॉट-मैट्रिक्स डिस्प्ले दी जा सकती है।

Nothing इसके साथ ही अपने पहले ओवर-ईयर हेडफोन Nothing Headphone (1) के साथ प्रीमियम ऑडियो में एंट्री कर रहा है, जिसे कथित तौर पर 30 सितंबर, 2025 को पेश किया जाना है। Headphone (1)  की कीमत $299 बताई गई है। कलर ऑप्शन के मामले में यह काले और सफेद रंग में उपलब्ध होंगे। इन हेडफोन की बाजार में Sony WH-1000XM6 जैसे हाई-एंड मॉडल के साथ टक्कर होगी। हालांकि, अभी तक स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

अफवाहों के अनुसार, Nothing Phone (3) में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसमें ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप होगा। फोन (3) आगामी Pixel 10 सीरीज और S25 सीरीज जैसे फ्लैगशिप फोन को टक्कर दे सकता है। लॉन्च का समय करीब आने पर Phone (3) और Headphone (1) के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nothing

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  9. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.